फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Birthday Party Inside Ujjain's Bhairavgarh Jail! Deputy Jailer Dances In Uniform To Govinda Song

Ujjain: केंद्रीय जेल में जेल अधीक्षक का हुआ बर्थडे सेलिब्रेशन, डांस का Video भी वायरल; सफाई में क्या बोला गया?

Mon, 13 Jul 2026 05:27 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Birthday Party Inside Ujjain's Bhairavgarh Jail! Deputy Jailer Dances In Uniform To Govinda Song
उप जेलर और जेल कर्मी वर्दी में डांस करते दिखे - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश की केंद्रीय जेल भैरवगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जेल परिसर के भीतर जेल अधीक्षक का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस दौरान डिप्टी जेलर समेत कई जेल अधिकारी और कर्मचारी फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो 9 जुलाई का बताया जा रहा है। इसी दिन केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के जेल अधीक्षक मनोज साहू का जन्मदिन था। जन्मदिन के मौके पर जेल परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीडियो में डिप्टी जेलर सुरेश गोयल वर्दी में फिल्म अभिनेता गोविंदा के लोकप्रिय गीत 'आपके आ जाने से...' पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ अन्य जेलकर्मी और अधिकारी भी जश्न में शामिल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो में मंच पर केक काटने और ऑर्केस्ट्रा की व्यवस्था भी दिखाई दे रही है। एक अन्य वीडियो में जेल अधीक्षक मनोज साहू को हार पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इसके बाद वह भी डांस करते नजर आते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मंच पर क्यों रोने लगे नरोत्तम?: दतिया से भाजपा प्रत्याशी के लिए दिया भाषण, आंसू निकले तो सीएम ने बंधाया ढांढस


डिप्टी जेलर ने दी सफाई
मामले में डिप्टी जेलर सुरेश गोयल का कहना है कि जेल अधीक्षक के जन्मदिन पर दिनभर के कामकाज के बाद तनाव और थकान दूर करने के उद्देश्य से जेल प्रहरियों के साथ कुछ समय के लिए डांस किया गया था।

हो सकती है कार्रवाई
जेल अधीक्षक और डिप्टी जेलर दोनों सरकारी अधिकारी हैं। जेल परिसर में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किए जाने को आचरण नियमों के उल्लंघन के रूप में देखा जा सकता है। मध्य प्रदेश जेल मैनुअल के तहत जेल परिसर में अनुशासन और सुरक्षा सर्वोपरि मानी जाती है। यदि प्रथम दृष्टया नियमों के उल्लंघन या सुरक्षा में लापरवाही पाई जाती है तो मामले की संभागीय स्तर पर जांच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed