सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   One dead, four injured as bus collides with tractor on Ujjain-Garoth National Highway

Ujjain: उज्जैन-गरोठ हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर खाई में गिरा, युवक की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने बस जलाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन-गरोठ नेशनल हाईवे पर तुलाहेड़ा टोल प्लाजा के पास मिनी बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद समय पर मदद नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया और हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

One dead, four injured as bus collides with tractor on Ujjain-Garoth National Highway
उज्जैन-गरोठ हाईवे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन-गरोठ नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक हादसे ने उग्र रूप ले लिया। तुलाहेड़ा टोल प्लाजा के पास दिल्ली से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक मिनी बस ने गेहूं से लदे ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर खाई में जा गिरा और उसके नीचे दबने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।
Trending Videos


यह है पूरा घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से श्रद्धालुओं को लेकर महाकाल दर्शन के लिए आ रही मिनी बस (DL-01-VC-5919) ने तुलाहेड़ा टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर खाई में पलट गया। इस हादसे में ग्राम ब्राह्मणखेड़ा निवासी विजय सोलंकी (21) ट्रैक्टर के नीचे दब गया और करीब एक घंटे तक फंसा रहा। समय पर मदद नहीं मिलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ सवार राजेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूं भरकर उज्जैन अनाज मंडी ले जाया जा रहा था। हादसे में ट्रैक्टर सवार राजेश शर्मा, बस चालक शिवकुमार (निवासी अमृतसर) और यात्री बॉबी व धर्मेंद्र कुमार (निवासी दिल्ली) घायल हुए। सभी घायलों को उज्जैन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दो यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

बस में लगा दी आग

युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने पहले बस पर पथराव किया, फिर उसे आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि बस में रखा यात्रियों का सामान और कपड़े जलकर पूरी तरह राख हो गए। हालांकि सभी यात्री पहले ही सुरक्षित बाहर निकल चुके थे। बाद में यात्रियों को दूसरे वाहनों के जरिए उज्जैन भेजा गया।

हाईवे पर किया चक्काजाम

घटना के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया और टोल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलते ही राघवी थाना प्रभारी काजल सिंह, घट्टिया थाना प्रभारी करण खोवाल और पानबिहार चौकी प्रभारी जयंत डामोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच और टोल प्रबंधन के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम खुलवाया गया।

ये भी पढ़ें- ये कैसा इलाज?: झाड़फूंक के नाम पर महिला से मारपीट, लात-घूंसों से पिटती रही पत्नी और पति चुपचाप देखता रहा

टोल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद टोल प्लाजा से क्रेन तो बुलाई गई, लेकिन वह करीब एक घंटे देरी से पहुंची। इतना ही नहीं, क्रेन में ट्रैक्टर उठाने के लिए जरूरी पट्टा और अन्य उपकरण भी नहीं थे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर राहत मिल जाती, तो विजय सोलंकी की जान बच सकती थी। इसी लापरवाही के कारण मौके पर मौजूद सैकड़ों लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने चक्काजाम कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और टोल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed