{"_id":"6a07f0f54820d0ddfe0c23de","slug":"tiger-attack-claims-womans-life-in-panpatha-forest-area-umaria-news-c-1-1-noi1225-4288439-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर बाघ का हमला, मौत से गांव में दहशत का माहौल; वन विभाग हुआ सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर बाघ का हमला, मौत से गांव में दहशत का माहौल; वन विभाग हुआ सक्रिय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
सार
उमरिया के पनपथा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और वन विभाग जांच में जुटा है।
तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई महिला पर बाघ का हमला, कुदरी गांव में दहशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उमरिया के पनपथा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना पनपथा टाइगर रिजर्व अंतर्गत कुदरी गांव के जंगल क्षेत्र की है। शनिवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं रोजाना की तरह तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक झाड़ियों के बीच मौजूद बाघ ने हमला कर दिया। आसपास मौजूद महिलाओं को कुछ समझ आता, उससे पहले बाघ ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद जंगल में चीख-पुकार मच गई और अन्य महिलाएं जान बचाकर गांव की ओर भागीं।
महिला तेंदूपत्ता संग्रहण करके घर का चलाती थी खर्च
मृतक महिला की पहचान ममता यादव पति पप्पू यादव उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम कुदरी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, ममता अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण का काम करती थी। सुबह घर से सामान्य तरीके से जंगल गई महिला की मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम पसर गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना तत्काल वन विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वन अमला और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। वन विभाग द्वारा बाघ की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को फिलहाल अकेले जंगल न जाने और समूह में ही जाने की सलाह दी है।
आसपास बाघों की गतिविधियां लगातार बढ़ रहीं
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पनपथा टाइगर रिजर्व क्षेत्र के आसपास बाघों की गतिविधियां लगातार बढ़ी हैं। जंगल से लगे गांवों में अक्सर वन्यजीवों की मौजूदगी देखी जा रही है। तेंदूपत्ता सीजन शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण रोज जंगल पहुंच रहे हैं, जिससे मानव और वन्यजीव आमना-सामना की घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें- भोजशाला पर एएसआई का बड़ा फैसला: नया आदेश जारी, अब बिना किसी रोक-टोक के होगी 365 दिन पूजा; मस्जिद का नाम हटा
घटना के बाद कुदरी गांव में भय और आक्रोश दोनों का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रहा है।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X