फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   World Tourism Day, Chandigarh Administration, Sukhna Lake

‘पायो जी मैंने राम रतन धन पायो’ से चंडीगढ़ टूरिज्म वीक का आगाज

Mon, 26 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
World Tourism Day, Chandigarh Administration, Sukhna Lake
World Tourism Day - फोटो : अमर उजाला
सुखना लेक पर रविवार की सुबह जब राग अहीर भैरव से लेकर राम धुन और भजन ‘पायो जी मैंने राम रतन धन पायो’ से टूरिज्म वीक का आगाज हुआ। जैसे ही राग और राम धुन लोगों ने सुनी, हर कोई झूम उठा। सुभाष घोष और उनके साथियों द्वारा इतनी शानदार प्रस्तुति दी गई कि श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए और कार्यक्रम का आनंद उठाते रहे।
विज्ञापन


मौका था चंडीगढ़ प्रशासन के टूरिज्म डिर्पाटमेंट की ओर से वर्ल्ड टूरिज्म डे के अवसर पर आयोजित वर्ल्ड टूरिज्म वीक का। जिसकी शुरुआत मोर्निंग रागा से हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने शिरकत की। मोर्निंग रागा की शुरुआत सुभाष घोष ने राग अहीर भैरव से की।  इसके बाद शास्त्रीय गायिका आभा ने भजन ‘पायो जी मैंने राम रतन धन पायो’प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


अपनी अगली प्रस्तुति में आभा ने ‘वैष्णव जन ’ भजन पेश किया। वहीं सुभाष घोष ने ‘हे राम’ भजन गया। इनका तबले पर महमूद खान और रजनीश धीमान ने साथ दिया। बता दें कि तीन दिन तक चलने वाले टूरिज्म वीक के तहत शहर के टूरिस्ट प्लेस जैसे सुखना  लेक, सेक्टर-17 प्लाजा, रॉक गार्डन, कैपिटल कांप्लेक्स में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed