{"_id":"5f1350de8ebc3e9fed06c131","slug":"bs6-hero-xpulse-200-vs-bajaj-pulsar-ns200-bs6-which-one-is-best-200-cc-motorcycle-for-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"200 सीसी इंजन वाली Xpulse 200 और Pulsar NS200 में कौन है सबसे धाकड़ BS6 मोटरसाइकिल?","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
200 सीसी इंजन वाली Xpulse 200 और Pulsar NS200 में कौन है सबसे धाकड़ BS6 मोटरसाइकिल?
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
BS6 Hero XPulse 200 Vs Bajaj Pulsar NS200 BS6
- फोटो : Amar Ujala
Hero MotoCorp ने हाल ही में अपनी BS6 Xpulse 200 को भारत में लॉन्च किया है। यह मोटरसाइकिल पांच कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें व्हाइट, मैट ग्रीन, मैट ग्रे, स्पोर्ट्स रेड और पैंथर ब्लैक शामिल हैं। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Bajaj Pulsar NS200 BS6 से है। इन दोनों ही बाइक्स में 200 सीसी का इंजन मिलता है। आज हम इन बाइक्स के इंजन, परफॉर्मेंस, सस्पेंशन, ब्रेकिंग से लेकर डायमेंशन तक का कम्पेरिजन करेंगे। इसके अलावा जानेंगे कि कीमत के मामले में इनमें से कौन सी मोटरसाइकिल ज्यादा किफायती है। तो डालते हैं एक नजर इन दोनों ही बाइक्स के फीचर्स पर,
Trending Videos
Hero XPulse 200
- फोटो : Hero MotoCorp
इंजन
- Hero XPulse 200 में ताकत के लिए 199.6 सीसी, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर OHC, BS6 इंजन दिया गया है। कंपनी की तरफ से इसका फ्यूल-इंजेक्टेड वर्जन भी उपलब्ध है।
- Bajaj Pulsar NS200 में 199.5cc, सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, SOHC 4-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड, ट्रिपल स्पार्क, BS6 कमप्लाइंट DTS-i इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
- XPulse 200 का इंजन 8500 आरपीएम पर 17.8 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 16.45 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- Bajaj Pulsar NS200 का इंजन 9750 आरपीएम पर 24.5 PS की मैक्सिमम पावर और 8000 आरपीएम पर 18.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
- XPulse 200 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- Bajaj Pulsar NS200 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj Pulsar NS 200 ABS
डायमेंशन
- Hero XPulse 200 की लंबाई 2222 मिलीमीटर, चौड़ाई 850 मिलीमीटर और ऊंचाई 1258 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 220 मिलीमीटर है। जबकि, इसका व्हीलबेस 1410 मिलीमीटर है।
- Pulsar NS200 की लंबाई 2017 मिलीमीटर, चौड़ाई 804 मिलीमीटर और ऊंचाई 1075 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस करीब 1363 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 168 मिलीमीटर है।
Hero XPulse 200
- फोटो : Hero MotoCorp
सस्पेंशन
- Hero XPulse 200 के फ्रंट में डबल डीयू बुश के साथ 37 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 10 स्टेप राइडर-अडजस्टेबल मोनोशॉक दिया है।
- Pulsar NS200 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक के साथ एंटी-फ्रिक्शन बुश दिया है। वहीं, इसके रियर में नाइट्रॉक्स मोनोशॉक अब्जॉर्बर यूनिट दिया गया है।
ब्रेकिंग
- Hero XPulse 200 के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके फ्रंट में सुरक्षा के लिए सिंगल चैनल एबीएस फीचर दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है।
- Pulsar NS200 के फ्रंट में सिंगल चैनल ABS, 300 मिलीमीटर डिस्क (ABS) ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 230 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है।
विज्ञापन
Bajaj Pulsar NS200
कीमत
- Hero XPulse 200 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.11 लाख रुपये हैं।
- Bajaj Pulsar NS200 ABS की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपये है।
