सब्सक्राइब करें

3 लाख रुपये से कम में ये हैं तीन सबसे सस्ती कारें, जानें तीनों में कौन है बेस्ट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 03 Aug 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
datsun redi-go vs maruti suzuki alto 800 vs renault kwid maruti alto 800 vs datsun redi go vs kwid datsun redi go 2020 bs6 price datsun redi go facelift mileage datsun redi go facelift enginemaruti suzuki alto mileage and price renault kwid price
Maruti Suzuki Alto Vs Renault Kwid Vs Datsun redi-GO
कोरोना काल में स्वच्छता और सुरक्षा लोगों की सबसे पहली प्राथमिकता बनकर उभरी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोग निजी कार खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं, भले ही वह सेकंड हैंड क्यों न हो। लेकिन अगर आप एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको एंट्री लेवल बजट कार के बारे में बता रहे हैं। Datsun (डैटसन) ने हाल ही में भारत में अपनी सबसे सस्ती कार नई 2020 Datsun redi-GO facelift (2020 रेडी-गो फेसलिफ्ट) लॉन्च की। भारत में एंट्री लेवल हैचबैक कारों में 2020 Datsun redi-GO facelift, Maruti Suzuki Alto और Renault Kwid जैसी कारें कम कीमत के मामले में एक दूसरे को टक्कर देती हैं। यहां जानिए इन तीनों एंट्री लेवल हैचबैक कार में कौन सबसे बढ़िया है। जानें इनका इंजन पावर और माइलेज की डिटेल्स। 
Trending Videos
datsun redi-go vs maruti suzuki alto 800 vs renault kwid maruti alto 800 vs datsun redi go vs kwid datsun redi go 2020 bs6 price datsun redi go facelift mileage datsun redi go facelift enginemaruti suzuki alto mileage and price renault kwid price
Renault Kwid - फोटो : Renault
इंजन 
Maruti Suzuki Alto, Renault Kwid और Datsun redi-GO के पावर की तुलना की जाए तो Maruti Suzuki Alto में 796cc, 3 सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 6000 Rpm पर 47.3 hp का पावर और 3500 rpm पर 69 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार के इंजन में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं Renault Kwid में 799cc का इंजन है जो 5678 rpm पर 54 hp का पावर और 4386 rpm पर 72 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
datsun redi-go vs maruti suzuki alto 800 vs renault kwid maruti alto 800 vs datsun redi go vs kwid datsun redi go 2020 bs6 price datsun redi go facelift mileage datsun redi go facelift enginemaruti suzuki alto mileage and price renault kwid price
2020 Datsun redi-GO facelift - फोटो : Social Media
redi-GO का इंजन
जबकि Datsun redi-GO फेसलिफ्ट में पुराने मॉडल की तरह ही 0.8-लीटर और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। नई कार में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले इंजन दिए गए हैं। 0.8-लीटर इंजन 5,600 rpm पर 54 bhp का पावर और 4,250 rpm पर 72 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि 1.0-लीटर इंजन 5,550 rpm पर 67 bhp का पावर और 4,250 rpm पर 91 Nm टॉर्क का जेनरेट करता है। दोनों इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। जबकि 1.0-लीटर इंजन में 5-स्पीड AMT का भी विकल्प मिलता है। 
datsun redi-go vs maruti suzuki alto 800 vs renault kwid maruti alto 800 vs datsun redi go vs kwid datsun redi go 2020 bs6 price datsun redi go facelift mileage datsun redi go facelift enginemaruti suzuki alto mileage and price renault kwid price
maruti suzuki alto 800
माइलेज
किफायती के मामले में इन कारों में सबसे ज्यादा माइलेज किसमें मिलता है। तो Maruti Suzuki Alto 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं Renault Kwid 22.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। जबकि नई Datsun redi-GO के 0.8-लीटर इंजन का माइलेज 20.71 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं 1.0-लीटर इंजन में मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है और एएमटी गियरबॉक्स के साथ 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 
विज्ञापन
datsun redi-go vs maruti suzuki alto 800 vs renault kwid maruti alto 800 vs datsun redi go vs kwid datsun redi go 2020 bs6 price datsun redi go facelift mileage datsun redi go facelift enginemaruti suzuki alto mileage and price renault kwid price
Datsun redi-Go Interior - फोटो : Datsun
कीमत
एंट्री लेवल सेगमेंट में ग्राहक कार की कीमत को बहुत अहमियत देते हैं। Maruti Suzuki Alto की एक्स शोरूम कीमत 2,94,800 रुपये से शुरू होती है। वहीं Renault Kwid की एक्स शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि 2020 Datsun redi-GO फेसलिफ्ट की एक्स शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये से शुरू होती है। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed