सब्सक्राइब करें

Honda Car Offers : होंडा की कारों पर मिल रही बंपर छूट, 57000 रुपये तक की होगी बचत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 04 Sep 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
honda car offers september 2021 honda cars india offers honda city to honda amaze discount offers
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
Honda Car Offers September 2021 : जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda Cars (होंडा कार्स) अपनी बिक्री बढ़ाने और नई कार खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को लुभाने के लिए सितंबर के महीने में शानदार डिस्काउंट ऑफर दे रही है। होंडा की कार को सितंबर के महीने में खरीदने पर 57000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। कंपनी के जिन मॉडल्स पर छूट मिल रही है उनमें नई 5th जेनरेशन Honda City (होंडा सिटी), 4th जेनरेशन Honda City, नई Honda Amaze (होंडा अमेज), पुरानी होंडा अमेज, Honda WR-V (होंडा डब्ल्यूआर-वी), और Honda Jazz (होंडा जैज) शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक उसकी कारों पर मिल रही छूट का यह ऑफर 30 सितंबर 2021 तक लागू होगा। 


भारतीय वाहन उद्योग में अगस्त का महीना बिक्री के लिहाज से काफी उत्साहजनक रहा। वाहन निर्माता कंपनियों के अगस्त 2021 में वाहनों की बिक्री के आंकड़े से पता चलता है कि वाहन उद्योग रफ्तार पकड़ रही है। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने अगस्त 2021 में 11,177 यूनिट्स की मासिक घरेलू बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल इसी महीने में 7,509 यूनिट्स के मुकाबले 49 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। महीने दर महीने आधार पर, कंपनी ने जुलाई 2021 में बेची गईं 6,055 यूनिटस् की तुलना में 85 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। पिछले महीने, होंडा कार्स इंडिया ने कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में नए अवतार में 2021 अमेज को लॉन्च किया है। 

 
Trending Videos
honda car offers september 2021 honda cars india offers honda city to honda amaze discount offers
होंडा सिटी 5th जेनरेशन - फोटो : Honda
Honda City पर छूट
होंडा कार्स अपनी हाल ही में लॉन्च हुई Honda City (होंडा सिटी) के 5th जेनरेशन पर 37708 रुपये तक का आकर्षक छूट दे रही है। यहीं नहीं कंपनी पुराने मॉडल पर भी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। न्यू जेनरेशन होंडा सिटी पेट्रोल मॉडल पर मिल रहे ऑफर के मुताबिक कंपनी 10 हजार रुपये की नगद छूट या 10,708 रुपये के FOC एसेसरीज दे रही है। इसके अलावा कार एक्सचेंज डिस्काउंट के तौर पर 5000 रुपये, 5000 रुपये का होंडा कस्टमर लॉयलटी बोनस, होंडा कार एक्सजेंच बोनस के तौर पर 9000 रुपये और 8000 रुपये बतौर कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि नई होंडा सिटी की कीमत 11.16 लाख रुपये से शुरू होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
honda car offers september 2021 honda cars india offers honda city to honda amaze discount offers
New honda city 2020 - फोटो : File Photo
वहीं होंडा सिटी के 4th जेनरेशन मॉडल पर कुल 22 हजार रुपये तक के डिस्काउंट बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। कंपनी के ऑफर के तहत होंडा कस्टमर लॉयलटी बोनस के तौर पर 5000 रुपये, 9000 रुपये का होंडा कार एक्सजेंच बोनस और 8000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। 
honda car offers september 2021 honda cars india offers honda city to honda amaze discount offers
Honda Jazz BS6 2020 - फोटो : Honda
Honda Jazz पर डिस्काउंट
होंडा जैज कार पर सितंबर के महीने में कंपनी लगभग 40,000 रुपये तक की छूट दे रही है। कंपनी के ऑफर के तहत 10 हजार रुपये की नगद छूट या 11,947 रुपये के FOC एसेसरीज दे रही है। इसके साथ ही कार एक्सचेंज डिस्काउंट के तौर पर 10,000 रुपये, 5000 रुपये का होंडा कस्टमर लॉयलटी बोनस, होंडा कार एक्सजेंच बोनस के तौर पर 9000 रुपये और 4000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। 
विज्ञापन
honda car offers september 2021 honda cars india offers honda city to honda amaze discount offers
2020 Honda Jazz - फोटो : Honda
नई होंडा जैज कार की शुरुआती कीमत 7.65 लाख रुपये है। जैज में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 90 PS का पावर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप CVT गियरबॉक्स मिलता है। होंडा जैज में 7-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले और 15-इंच के अलॉय व्हील्ज जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed