सब-4 मीटर सेगमेंट में जबरदस्त टक्कर होने वाली है। ह्यूंदै की मच-अवेटेड कार वेन्यू की 21 मई को लांचिंग है। वेन्यू की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और कार को अच्छी खासी बुकिंग मिल चुकी हैं। वेन्यू की टक्कर इस सेगमेंट में नंबर दो पर काबिज रही टाटा नेक्सन से भी है। नेक्सन को सेफ्टी रेटिंग में 5 स्टार मिल चुके हैं। जानते हैं कि वेन्यू और नेक्सन में कौन सी एसयूवी है दमदार...
Hyundai Venue vs Tata Nexon : दोनों एसयूवी में टक्कर है जबरदस्त, पढ़ें कंपैरिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुक्स
टाटा नेक्सन
नेक्सन के लिए फिलहाल अभी टेंशन का वक्त है, इसकी वजह है कि अब वह नंबर दो की बजाय तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। नेक्सन की जगह ली है महिन्द्रा एक्सयूवी 300 ने। बावजूद इसके नेक्सन अभी भी ग्राहकों में लोकप्रिय है। नेक्सन को टाटा मोटर्स के पुणे संयंत्र में डिजाइन किया गया है। नेक्सन में शानदार रूफ रेलिंग, 16 इंच के अलॉय व्हील्स, फ्लेयर्ड व्हील आर्क मिलते हैं। नेक्सन का फ्रंट बोल्ड है, वहीं इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और डीआरएल दी गई हैं। वहीं पीछे की तरफ एलईडी टेल लाइट्स दी गई है।
ह्यूंदै वेन्यू
ह्यूंदै वेन्यू की बात करें, तो इसके फ्रंट में क्रोम लाइन वाली बड़ी ग्रिल दी गई है और सेंटर में बड़ा एच लोगो दिया गया है। वेन्यू का डिजाइन अट्रैक्टिव है और फ्रंट टाटा हैरियर जैसा लगता है। साथ ही बोल्ड मेश पैटर्न ग्रिल, स्पिल्ट हेडलैंप यूनिट, बोल्ड एलईडी डीआरएल, मैसिव व्हील आर्क, 16 इंच के डुअल टोन व्हील्स दिए गए हैं। वहीं वेन्यू का डिजाइन टाटा नेक्सन की तुलना में इंटरनेशनल लगता है।
इंजन
टाटा नेक्सन
नेक्सन में 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 110 एचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसका 1.5 लीटर 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन 110 एचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें दोनों ही इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन मिलता है।
ह्यूंदै वेन्यू
वेन्यू में पहली बार इन हाउन डेवलेप डीसीटी (डुअल क्लच) टेक्नोलॉजी वाला 7 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। इसके अलावा वेन्यू में 6 स्पीड और 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलेगा। वेन्यू को 1.4 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर डीजल और 1.0 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन में लान्च किया जाएगा। इसमें लगा 1.0L Kappa T- GDI पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 17.5 केजीएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 7DCT और मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा और यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। जबकि इसका 1.4 लीटर डीजल इंजन 90 पीएस की पावर और 220 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।

इंटीरियर
टाटा नेक्सन
टाटा नेक्सन में पुश बटन स्टार्ट और इलेक्ट्रिकली फोल्डिंग आउटसाइड रिअर व्यू मिरर मिलेंगे। वहीं इसमें हार्मन के डिजाइन किए 8 स्पीकर ऑडियो सिस्टम के साथ 6.5 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले सिस्टम मिलेगा। वहीं इसमें ऑक्स, यूएसबी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले का सपोर्ट मिलेगा।
ह्यूंदै वेन्यू
वेन्यू को इस मामले में पायददा मिलेगा, क्योंकि इसमें कई ऐसे फीचर होंगे जो इसकी विरोधी कारों में नहीं मिलते हैं। वेन्यू में पहली बार 33 कनेक्टेड Hyundai BlueLink कार टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें से 10 खासतौर पर भारत के लिए हैं। वेन्यू में ऱिअर एसी वेंट, ग्लोव बॉक्स कूलिंग, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरिफायर, व्हील एयर कर्टेंस, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, वॉयस रिकग्नाइजेशन, फ्लॉटिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल एमआईडी स्क्रीन, सिंगल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 12 वोल्ट और दो यूएसबी पोर्ट्स भी दिए गए हैं।
सेफ्टी फीचर्स
टाटा नेक्सन
सेफ्टी के मामले में टाटा नेक्सन बेजोड़ है। इसे ग्लोबल NCAP सेफ्टी टेस्टिंग में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है और यह रेटिंग पाने पाली पहली कार है। इसमें फ्रंट में डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे। इसके अलावा इमरजेंसी की हालात में कार में ब्रेक असिस्ट फीचर दिया गया है। साथ ही Isofix चाइल्डड सीट माउंट का फीचर मिलेगा।
ह्यूंदै वेन्यू
वेन्यू में 6 एयरबैग्स, स्पीड सेंसिग, ऑटो डोर अनलॉक्स, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनैजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट सिस्टम और ISOFIX माउंट्स मिलेगा।

कमेंट
कमेंट X