{"_id":"5ef9f4578ebc3e42ad36881e","slug":"jeep-willys-miniature-designed-for-birthday-gift-in-kollam-kerala-jeep-willys-toy-jeep-willys-toy-anand-mahindra-appreciated","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तोहफे के लिए बनाया पूरी तरह से चलने वाला खिलौना Jeep Willys, आनंद महिंद्रा ने दिया यह ऑफर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
तोहफे के लिए बनाया पूरी तरह से चलने वाला खिलौना Jeep Willys, आनंद महिंद्रा ने दिया यह ऑफर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 29 Jun 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Jeep Willys Miniature Toy
- फोटो : Youtube/Arunkumar Creativity
केरल में 10 वर्ष के अमृतेश को जन्मदिन का तोहफा देने के लिए अरूणकुमार ने Jeep Willys (जीप विल्लीस) का मिनिएचर मॉडल तैयार कर दिया, जो पूरी तरह से काम करता है। अमृतेश केरल के कोल्लम जिले का रहनेवाला है। अरुण को इस खिलौना जीप मॉडल को तैयार करने की प्रेरणा मोहनलाल की फिल्म लूसिफर में इस्तेमाल की गई एसयूवी से मिली है। अरुण कुमार कोविड-19 वॉरियर है और इस महामारी के खिलाफ जंग में तैनात हैं। इस छोटी जीप का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया है जिसमें इस खिलौना जीप के अहम फीचर्स के बारे में बताया गया है और इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगे अथक प्रयास और लगन के बारे में भी रौशनी डाली गई है।
Trending Videos
Jeep Willys Miniature Toy
- फोटो : Youtube/Arunkumar Creativity
उठा सकता है दोगुना वजन
वीडियो में इस खिलौना जीप विल्लीस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए अरुणकुमार कहते हैं कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में उन्हें सात से आठ महीने का वक्त लगा। उन्होंने अपने खाली समय में इस काम को पूरी शिद्दत के साथ पूरा किया। यह खिलौना जीप पूरी तरह से काम करती है और इसका कुल वजह 75 किलोग्राम है। यह जीन अपने वजन से दोगुना भार खींच सकती है। इस खिलौना कार को चलने लायक बनाने के लिए अरुणकुमार ने इसका चेसिस भी खुद ही बनाया है जिसमें जीए चौकोर पाइप्स की वेल्डिंग की गई है।

डिजाइन
अरुणकुमार ने इस जीप प्रोजेक्ट में रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल से लिए गए ऐनालॉग कंसोल का इस्तेमाल किया है। इसके लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन मेकेनिज्म के लिए, उन्होंने असली जीप से ली गई मैटल प्लेट्स लगाई हैं। इसे चेन स्प्रॉकेट सिस्टम की मदद से पिछले ऐक्सल से कनेक्ट किया गया है और इसमें 24V डीसी मोटर भी लगाया है।

इंजन
इस खिलौने में एक रैक और पिनियन स्टीयरिंग सिस्टम भी लगाया गया है, क्योंकि इतने छोटे साइज के स्टीयरिंग सिस्टम नहीं बनाया जाता है और इसलिए उन्होंने खुद ही इसे डिजाइन किया है। खिलौने को एक असली जीप विल्लीस का लुक देने के लिए, उन्होंने इसकी छत पर कपड़े का हुड लगाया गया है जो असली एसयूवी के जैसे फोल्ड भी किया जा सकता है। खिलौने के लिए एक विशेष टूलकिट भी डिजाइन किया गया है, जिसे ड्राइविंग सीट के नीचे रखा गया है। उन्होंने मिनिएचर कार में लगे इलेक्ट्रिक मोटर को चार्ज करने के लिए दो 24v डीसी बैटरी का इस्तेमाल किया है। इस जीप में फॉर्वर्ड, न्यूट्रल और एक रिवर्स गियर भी दिया गया है।

Arunkumar with Amruthesh and Jeep Willys Miniature Toy
- फोटो : Youtube/Arunkumar Creativity
फीचर्स
इसके अलावा जीप विल्लीस मिनिएचर के साथ इंटीरियर लाइट्स, हेडलाइट्स, फॉग लैंप्स, इंडिकेटर्स, अडजस्ट होने वाले रियर व्यू मिरर्स, काम करने वाले वाइपर्स, हॉर्न, यूएसबी मोबाइल चार्जर, डेडिकेटेड फर्स्ट-एड बॉक्स, यूएसबी/मेमोरी कार्ड स्लॉट और बहुत सारे अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं।