अगर आपके पास नई बाइक का बजट नहीं है और आप सेकेंड हैंड बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपकी मदद कर सकती है। हम आपको उन पांच बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सेकेंड हैंड बाइक खरीदते समय आपके बड़े काम आएंगी। इनकी मदद से आप कम बजट में नई बाइक जैसा अनुभव पा सकेंगे। तो डालते हैं एक नजर, इन छोटी-छोटी मगर मोटी बातों पर।
सेकेंड हैंड बाइक खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, सस्ते बजट में मिलेगा नई गाड़ी का मजा
खरीदने से पहले की तैयारी
सबसे पहला सवाल आपको खुद से पूछना होगा कि आपको चाहिए क्या? वो कौन से फीचर हैं जिनकी आपको सबसे ज्यादा जरूरत है। उस आधार पर एक नया लिस्ट बना लीजिए। इसके लिए आप ऑन लाइन वेबसाइट्स, मैकेनिक या पास के किसी बाइक सर्विस सेंटर की भी मदद ले सकते हैं, जहां आपको बाइक के पार्ट्स और फीचर्स की अच्छी जानकारी मिल सकती है। अब आप अपनी जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बाइक की कीमत और फीचर्स को कम्पेयर कीजिए।
कहां खरीद सकते हैं सेकेंड हैंड बाइक
सेकेंड हैंड को आप तीन प्लेटफॉर्म पर खरीद सकते हैं। इनमें यूज्ड-बाइक ब्रोकर, ऑन लाइन प्लेटफॉर्म, या सीधे मोटरसाइकिल मालिक से, जो आपको बेचने में दिलचस्पी रखता है। ब्रोकर आपको वर्कशॉप से लेकर गाड़ी की टेस्ट राइडिंग तक करा सकता है। हालांकि, इसमें आपको ब्रोकर को भी पैसे देने पड़ेगे। वहीं, ऑन लाइन प्लेटफॉर्म्स पर आपको इंश्योरेंस से लेकर लोन तक की सुविधा भी मिल सकती है।
गाड़ी के मालिक से करें बात
सेकेंड हैंड बाइक खरीदते समय सबसे जरूरी है कि आप इसके मालिक से बात करें। आप उससे पूछें कि वो इस गाड़ी को क्यों बेच रहा है। गाड़ी के मालिक से बात करके आपको आइडिया लग जाएगा कि गाड़ी कितनी चली है, या कहां-कहां चली है।
गाड़ी की करें जांच
सेकेंड हैंड बाइक को खरीदने से पहले अच्छी तरह से जांच लें। अगर आपके मन में कोई भी सवाल हो तो उसे जरूर पूछें। गाड़ी के टायर से लेकर बॉडी तक चेक करें। यह भी ध्यान दें कि कहीं बाइक में रस्टिंग तो नहीं आई है। इसके अलावा बाइक में कहीं बेवजह वायरिंग तो नहीं की गई है।

कमेंट
कमेंट X