{"_id":"5f63058e877ceb56b70783a4","slug":"low-price-cars-india-maruti-alto-800-vs-datsun-redi-go-vs-kwid-datsun-redi-go-vs-maruti-suzuki-alto-800-vs-renault-kwid-datsun-redi-go-facelift-mileage-maruti-suzuki-alto-mileage-and-price-renault-kwid-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 लाख से कम की इन 3 कारों पर 38000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें किसका माइलेज सबसे ज्यादा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
3 लाख से कम की इन 3 कारों पर 38000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें किसका माइलेज सबसे ज्यादा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Renault Kwid, Datsun Redi go, Alto
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना काल में भारतीय बाजार में एंट्री लेवल हैचबैक कारों की मांग में तेजी आई है। सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर निजी कार के इस्तेमाल को प्राथमिकता मिली है। कम बजट में नई कार के लिए लोग इस सेगमेंट का रुख करते हैं। अगस्त महीने में एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में जबरदस्त मांग देखी गई। दरअसल पिछले महीने यानी की अगस्त 2020 में 23,887 एंट्री-लेवल हैचबैक कारों की भारत में बिक्री हुई। जबकि, अगस्त 2019 में 13,065 हैचबैक गाड़ियों की बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस अगस्त एंट्री हैचबैक सेगमेंट में 83 फीसदी ज्यादा बिक्री बढ़ी है। अगर आप भी कम कीमत में किफायती कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।
Trending Videos
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki Alto
इन तीन कारों में मुकाबला
भारतीय बाजार में Datsun (डैटसन) की सबसे सस्ती कार नई 2020 Datsun redi-GO facelift (2020 रेडी-गो फेसलिफ्ट) है। कंपनी ने इसे हाल ही में लॉन्च किया था। भारत में एंट्री लेवल हैचबैक कारों में 2020 Datsun redi-GO facelift, Maruti Suzuki Alto और Renault Kwid जैसी कारें कम कीमत के मामले में एक दूसरे को टक्कर देती हैं। यहां जानिए कि इन तीनों एंट्री लेवल हैचबैक कार में कौन सी कार बेहतर है। यहां जानेंगे इनके इंजन का पावर और कौन सी कार कितना माइलेज देती है।

Renault Kwid
- फोटो : Renault
इंजन
Maruti Suzuki Alto, Renault Kwid और Datsun redi-GO के पावर की तुलना की जाए तो Maruti Suzuki Alto में 796cc, 3 सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 6000 Rpm पर 47.3 hp का पावर और 3500 rpm पर 69 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार के इंजन में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं Renault Kwid में 799cc का इंजन है जो 5678 rpm पर 54 hp का पावर और 4386 rpm पर 72 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

2020 Datsun redi-GO facelift
- फोटो : For Representation Only
redi-GO का इंजन
जबकि Datsun redi-GO फेसलिफ्ट में पुराने मॉडल की तरह ही 0.8-लीटर और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। नई कार में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले इंजन दिए गए हैं। 0.8-लीटर इंजन 5,600 rpm पर 54 bhp का पावर और 4,250 rpm पर 72 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि 1.0-लीटर इंजन 5,550 rpm पर 67 bhp का पावर और 4,250 rpm पर 91 Nm टॉर्क का जेनरेट करता है। दोनों इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। जबकि 1.0-लीटर इंजन में 5-स्पीड AMT का भी विकल्प मिलता है।

Alto
- फोटो : For Representation Only
माइलेज
किफायती के मामले में इन कारों में सबसे ज्यादा माइलेज किसमें मिलता है। तो Maruti Suzuki Alto 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं Renault Kwid 22.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। जबकि नई Datsun redi-GO के 0.8-लीटर इंजन का माइलेज 20.71 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं 1.0-लीटर इंजन में मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है और एएमटी गियरबॉक्स के साथ 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।