सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mahindra XUV300 की ऑफिशियल बुकिंग शुरू, पढ़ें क्या है बुकिंग की राशि

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 09 Jan 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Started Upcoming XUV300 advance Official booking at its dealerships
Mahindra XUV300 Offical advance Booking

महिन्द्रा ने अपनी अपकमिंग सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी महिन्द्रा एक्सयूवी 300 की ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है। मुंबई, पुणे और दिल्ली-एनसीआर के कुछ डीलरों ने इस एसयूवी की एडवांस बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। महिन्द्रा अपनी इस कार को 15 फरवरी के आसपास लॉन्च करेगी।

Trending Videos

8 लाख से 12 लाख रुपए के बीच कीमत

Mahindra Started Upcoming XUV300 advance Official booking at its dealerships
Mahindra XUV300 Offical advance Booking

ऑटोकार वेबसाइट ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि महिन्द्रा ने अपने डीलरों को एक्सयूवी 300 की ऑफिशियली ऑनलाइन एडवांस बुकिंग के लिए कह दिया है। वहीं पहले खबरें आई थीं कि महिन्द्रा के डीलरों ने अन-ऑफिशियली बुकिंग शुरू कर दी है। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 की टक्कर विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन और फोर्ड इकोस्पोर्ट से होगी। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के सेल्स एंड मार्केटिंग चीफ विजय राम नाकरा के मुताबिक 8 लाख से 12 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच आने वाली हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर, टाटा नेक्सन और विटारा ब्रेजा को कड़ी चुनौती देगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एडवांस बुकिंग 10 से 25 हजार के बीच

Mahindra Started Upcoming XUV300 advance Official booking at its dealerships
Mahindra XUV300
वहीं महिन्द्रा अपनी इस एसयूवी की एडवांस बुकिंग से पहले डीलरों को ट्रेनिंग दे रही है, जो इस महीने के आखिर तक चलेगी। महिन्द्रा इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के W4, W6, W8 और W8 (O) चार वैरियंट पेश करेगी। एक्सयूवी 300 Ssangyong Tivoli के X100 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। कंपनी के मुताबिक 20 हजार रुपए में इस अपकमिंग एसयूवी की बुकिंग की जा सकती है। यह राशि रिफंडेबल होगी। बुकिंग के लिए यहां https://www.mahindraxuv300.com क्लिक करें...

स्टैंडर्ड वैरियंट में एयरबैग्स, एबीएस, 4 व्हील डिस्कब्रेक

Mahindra Started Upcoming XUV300 advance Official booking at its dealerships
Mahindra XUV300 airbags

चीता से प्रेरित महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में पहली बार इस सेगमेंट में सबसे बड़ा व्हीलबेस दिया गया है। इसके अलावा स्टैंडर्ड वैरियंट में भी एयरबैग्स, एबीएस, चारों पहियों में डिस्कब्रेक, पॉवर विंडो, एलईडी टेल लैंप्स जैसे फीचर दिए जाएंगे। वहीं इसके W8 (O) वैरियंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर, 17 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, सनरूफ, डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8 इंच टच स्क्रीन के साथ 7 एयरबैग्स का फीचर होगा।
 

विज्ञापन

6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स लीवर

Mahindra Started Upcoming XUV300 advance Official booking at its dealerships
Mahindra XUV300 Interior

महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स लीवर दिया जाएगा, जो पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में आएगा। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 130 पीएस का मैक्सिमम पावर और 160 एनएम का पीक टार्क जेनरेट करने वाला 1.2 लीटर का जी80 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। डीजल वेरियंट में 121 पीएस और 300 एनएम टॉर्क वाला 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया जाएगा। नई Mahindra XUV 300 माईलेज के मामले में भी बेहतर रहेगी। ये एक लीटर पेट्रोल में 17 किलोमीटर का माइलेज देगी।

ये भी पढ़ेंः Mahindra XUV300 के बेस वैरिंयट में 6 स्पीड गियर बॉक्स, लीक हुईं तस्वीरें
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed