सब्सक्राइब करें

BS6 Maruti S-Cross पेट्रोल मॉडल जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2020 06:36 PM IST
सार

मारुति सुजुकी एस-क्रॉस सिर्फ डीजल इंजन के साथ आती थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है। नई एस-क्रॉस सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। 

विज्ञापन
maruti s cross bs6 2020 model launch date in India know price features engine specification in hindi
Maruti Suzuki S-Cross - फोटो : For Representation Only
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) सिर्फ पेट्रोल कार बनाने की अपनी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम क्रॉसओवर कार S-Cross (एस-क्रॉस) को पेट्रोल इंजन के साथ अपडेट कर रही है। लॉन्चिंग के बाद से यह पहली बार होगा जब एस-क्रॉस को पेट्रोल इंजन मिलेगा। इससे पहले इस साल फरवरी में कंपनी ने BS6 Brezza (ब्रेजा) पेट्रोल वर्जन लॉन्च किया था। 
Trending Videos
maruti s cross bs6 2020 model launch date in India know price features engine specification in hindi
Maruti S-Cross Petrol - फोटो : For Representation Only
लॉन्चिंग
मारुति सुजुकी ने S-Cross पेट्रोल मॉडल को फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में पेश किया था। कार प्रेमियों को तब से ही इस कार का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी S-Cross को 31 मार्च से पहले लॉन्च करने की तैयारी में थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक 2020 Maruti Suzuki S-Cross Petrol (मारुति सुजुकी एस-क्रॉस पेट्रोल) 28 जुलाई को लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने एस-क्रॉस पेट्रोल के लिए सेल्स ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इसके बाद ये अटकलें खारिज हो गईं हैं कि कंपनी एस-क्रॉस को बंद करने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti s cross bs6 2020 model launch date in India know price features engine specification in hindi
Maruti S-Cross Petrol - फोटो : For Representation Only
इंजन 
मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल 3 वेरिएंट्स - Delta, Zeta और Alpha में लॉन्च की जाएगी। S-Cross में 1.5 लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ स्मार्ट हाइब्रिड भी मिलेगा, जो पहले से ही मारुति की दूसरी कारों जैसे कि Ciaz (सियाज), XL6 (एक्सएल6), Ertiga (एर्टिगा) और Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) में भी दी जाती है। यह इंजन 105 hp का पावर और 138 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा। हालांकि 1.3 लीटर BS4 डीजल इंजन 90 hp का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता था। इसके साथ ही S-Cross के BS4 डीजल इंजन मॉडल में मिलने वाले एंट्री-लेवल वेरियंट Sigma को बंद कर दिया गया है। 
maruti s cross bs6 2020 model launch date in India know price features engine specification in hindi
Maruti S-Cross SVHS Auto Expo - फोटो : For Representation Only
स्मार्ट हाइब्रिड में मिलेगा ज्यादा माइलेज
मारुति की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन, टॉर्क असिस्ट फंक्शन, और इंजन आइडल स्टॉप / स्टार्ट फीचर शामिल है। यह ड्राइविंग के ओवरऑल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। टॉर्क असिस्ट एक्सट्रा पावर देकर एक्सेलेरेशन को बढ़ाता है, जबकि इंजन आइडल स्टार्ट / स्टॉप फीचर तेज बचाएगा। ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन काइनेटिक एनर्जी को बिजली में बदलता है, जो बैटरी को रिचार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन
maruti s cross bs6 2020 model launch date in India know price features engine specification in hindi
Maruti S-Cross Petrol Auto Expo - फोटो : For Representation Only
फीचर्स
2020 Maruti Suzuki S-Cross Petrol के टॉप वेरिएंट में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डीआरएल, LED टेललैम्प, ऑटो हेडलैंप लेवलिंग, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रूफ रेल्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो डिमिंग इनसाइड रियर व्यू मिरर और लेदर सीट अपहोस्ट्री, स्टीयरिंग और डोर आर्मरेस्ट जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed