{"_id":"5f13f1b7d15a670a81677c63","slug":"maruti-s-cross-bs6-2020-model-launch-date-india-know-price-features-engine-specification-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BS6 Maruti S-Cross पेट्रोल मॉडल अब इस तारीख को होगा लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
BS6 Maruti S-Cross पेट्रोल मॉडल अब इस तारीख को होगा लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और डिटेल्स
Sun, 19 Jul 2020 12:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:39 PM IST
सार
मारुति सुजुकी ने S-Cross पेट्रोल मॉडल को फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में पेश किया था। कार प्रेमियों को तब से ही इस कार का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी S-Cross को 31 मार्च से पहले लॉन्च करने की तैयारी में थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई।
विज्ञापन
Maruti S-Cross Petrol
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की बहुप्रतीक्षित प्रीमियम क्रॉसओवर कार S-Cross (एस-क्रॉस) पेट्रोल अब 5 अगस्त को लॉन्च होने वाली है। मारुति सुजुकी सिर्फ पेट्रोल कार बनाने की अपनी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में कंपनी S-Cross को पेट्रोल इंजन के साथ अपडेट कर रही है। इस कार की लॉन्चिंग के बाद पहली बार एस-क्रॉस को पेट्रोल इंजन मिलेगा। इससे पहले इस साल फरवरी में कंपनी ने BS6 Brezza (ब्रेजा) पेट्रोल वर्जन लॉन्च किया था। मारुति सुजुकी ने S-Cross पेट्रोल मॉडल को फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में पेश किया था। कार प्रेमियों को तब से ही इस कार का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी S-Cross को 31 मार्च से पहले लॉन्च करने की तैयारी में थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई। इसके बाद आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 2020 Maruti Suzuki S-Cross Petrol (मारुति सुजुकी एस-क्रॉस पेट्रोल) 28 जुलाई को लॉन्च की जाएगी। हालांकि खबरों के मुताबिक अब इसकी लॉन्चिंग को 5 अगस्त के लिए टाल दिया गया है।
Maruti S-Cross Rear Auto Expo
- फोटो : For Representation Only
इंजन
मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल 3 वेरिएंट्स - Delta, Zeta और Alpha में लॉन्च की जाएगी। S-Cross में 1.5 लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ स्मार्ट हाइब्रिड भी मिलेगा, जो पहले से ही मारुति की दूसरी कारों जैसे कि Ciaz (सियाज), XL6 (एक्सएल6), Ertiga (एर्टिगा) और Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) में भी दी जाती है। यह इंजन 105 hp का पावर और 138 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा। हालांकि 1.3 लीटर BS4 डीजल इंजन 90 hp का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता था। इसके साथ ही S-Cross के BS4 डीजल इंजन मॉडल में मिलने वाले एंट्री-लेवल वेरियंट Sigma को बंद कर दिया गया है।

Maruti S-Cross SVHS Auto Expo
- फोटो : For Representation Only
स्मार्ट हाइब्रिड में मिलेगा ज्यादा माइलेज
मारुति की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन, टॉर्क असिस्ट फंक्शन, और इंजन आइडल स्टॉप / स्टार्ट फीचर शामिल है। यह ड्राइविंग के ओवरऑल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। टॉर्क असिस्ट एक्सट्रा पावर देकर एक्सेलेरेशन को बढ़ाता है, जबकि इंजन आइडल स्टार्ट / स्टॉप फीचर तेज बचाएगा। ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन काइनेटिक एनर्जी को बिजली में बदलता है, जो बैटरी को रिचार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Maruti S-Cross Petrol Auto Expo
- फोटो : For Representation Only
फीचर्स
2020 Maruti Suzuki S-Cross Petrol के टॉप वेरिएंट में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डीआरएल, LED टेललैम्प, ऑटो हेडलैंप लेवलिंग, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रूफ रेल्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो डिमिंग इनसाइड रियर व्यू मिरर और लेदर सीट अपहोस्ट्री, स्टीयरिंग और डोर आर्मरेस्ट जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।

कीमत और मुकाबला
मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल मॉडल की कीमत डीजल मॉडल की तुलना में कुछ ज्यादा रहने की संभावना है। एस-क्रॉस डीजल की कीमत 8.81 लाख से 11.44 लाख रुपये के बीच थी। इसलिए ऐसा अनुमान है कि एस-क्रॉस पेट्रोल मॉडल का दाम 9 लाख रुपये से ज्यादा हो सकता है। लॉन्च होने के बाद S-Cross पेट्रोल का भारतीय बाजार में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टॉस), Nissan Kicks (निसान किक्स) और Renault Duster (रेनॉ डस्टर) जैसी एसयूवी कारों से होगा।