{"_id":"5f354dfe8ebc3e3cd10879b3","slug":"maruti-suzuki-alto-becomes-india-s-only-car-to-cross-40-lakh-sales-mark-maruti-suzuki-alto-800-sales-figures-maruti-suzuki-alto-sales-maruti-suzuki-alto-specifications-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki Alto का धमाल, बनी 40 लाख बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली भारत की एकमात्र कार, जानें इसकी खूबियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki Alto का धमाल, बनी 40 लाख बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली भारत की एकमात्र कार, जानें इसकी खूबियां
Thu, 13 Aug 2020 07:58 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 13 Aug 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Maruti Alto 800
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) के सर पर एक और सेहरा बंध गया है। मारुति की एंट्री लेवल हैचबैक कार Alto (ऑल्टो) हाल ही में भारत में एकमात्र कार बन गई है, जिसकी बिक्री का आकंड़ा 40 लाख यूनिट्स के पार हो गया है। ऑल्टो की बिक्री के आंकड़े इसकी लोकप्रियता की गवाही देते हैं।
Maruti Suzuki Alto 800
- फोटो : For Reference Only
ऑल्टो एक ऐसी कार जिसे भारतीय सड़कों पर आसानी से देखा जा सकता है। ऑल्टो दो दशकों तक बिक्री के चार्ट पर सबसे ऊपर रही है। इस कार की लोकप्रियता में बने रहे के कई कारण हैं। इनमें जहां कार का सस्ता और आरामदायक होना है वहीं इसके लुक, सुरक्षा और फीचर्स भी अपग्रेडेड है। इसके साथ ही कार की बिक्री के बाद मारुति सुजुकी का मिलने वाला आफ्टर सेल्स सपोर्ट भी इसके पक्ष में जाता है। इन सब बातों के अलावा कार का री-सेल वेल्यू भी अच्छा है। यह सभी कारण इसकी लोकप्रियता को बरकरार रखे हैं।
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी का कहना है कि ऑल्टो लगातार 16 वर्षों तक देश में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में नंबर वन स्थान हासिल करने में कामयाब रही है। मारुति के कार्यकारी निदेशक - मार्केटिंग और बिक्री, शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "ऑल्टो को लगातार 16वें साल भारत में नंबर 1 सेलिंग कार के रूप में स्थान दिया गया है और हम 40 लाख संचयी बिक्री के एक और उल्लेखनीय मील के पत्थर की घोषणा करने में गर्व महसूस कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "यह बिक्री का नया रिकॉर्ड बन गया है जो किसी अन्य भारतीय कार ने कभी हासिल नहीं किया है।"
श्रीवास्तव ने ग्राहकों के ऑल्टो के साथ बने भावनात्मक लगाव को भी उजागर किया कहा, "पिछले कुछ वर्षों में, ब्रांड ऑल्टो ने हमारे ग्राहकों के साथ एक मजबूत भावनात्मक संबंध बनाया है। हम इस उपलब्धि को अपने ऑल्टो परिवार के सभी सदस्यों को समर्पित करना चाहेंगे।"
श्रीवास्तव ने ग्राहकों के ऑल्टो के साथ बने भावनात्मक लगाव को भी उजागर किया कहा, "पिछले कुछ वर्षों में, ब्रांड ऑल्टो ने हमारे ग्राहकों के साथ एक मजबूत भावनात्मक संबंध बनाया है। हम इस उपलब्धि को अपने ऑल्टो परिवार के सभी सदस्यों को समर्पित करना चाहेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Alto 800
- फोटो : For Reference Only
2004 में लॉन्च होने के चार साल बाद ऑल्टो पहली बार भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी और तब से उसके सिर से यह ताज उतरा नहीं है। 2008 तक, इन कार की 10 लाख यूनिट्स बेच दी गई थीं और 2012 तक यह संख्या दोगुनी होकर 20 लाख हो गई थी। अगले चार वर्षों में 10 लाख यूनिट्स बेची गईं थीं। 2019 के नवंबर में, ऑल्टो 38 लाख यूनिट का आंकड़ा पार करने वाली भारत की एकमात्र कार बन गई थी।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto CNG
- फोटो : Amar Ujala
अतीत में ऑल्टो को कुछ मजबूत प्रतिद्वंद्वी भी मिले हैं। Renault Kwid एक ऐसा ही उदाहरण है और जो छोटे कार खरीदारों को उत्साहित करने में कामयाब रही है। हालांकि, यह ऑल्टो को उसके शीर्ष स्थान से हटाने में सफल नहीं पाई है।
समय-समय पर मिलते रहने वाले अपग्रेड ने ऑल्टो की रफ्तार को बनाए रखने में मदद की है। क्योंकि भारतीय बाजार में देखा गया है कि कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में भी लोग कम खर्च और चलाने की लागत पर विचार करने के साथ-साथ सुविधा और सेफ्टी फीचर्स को तवज्जो देते हैं।
समय-समय पर मिलते रहने वाले अपग्रेड ने ऑल्टो की रफ्तार को बनाए रखने में मदद की है। क्योंकि भारतीय बाजार में देखा गया है कि कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में भी लोग कम खर्च और चलाने की लागत पर विचार करने के साथ-साथ सुविधा और सेफ्टी फीचर्स को तवज्जो देते हैं।