{"_id":"5f2816998eb96e7d3175da54","slug":"maruti-suzuki-alto-the-best-selling-car-in-the-country-gets-a-superb-mileage-of-22-05-kmpl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इस फैमिली कार में मिलता है 22.05 kmpl का माइलेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इस फैमिली कार में मिलता है 22.05 kmpl का माइलेज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 03 Aug 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Maruti Alto 800 Interior
- फोटो : Social Media
मारुति सुजुकी की Alto जुलाई महीने में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस महीने 13,654 ग्राहकों ने इस कार को खरीदा। बता दें कि जून महीने में भी Alto देश की बेस्ट सेलिंग कार थी। जून महीने में इसके 7,298 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। यह कार अपने स्टाइलिश लुक और डीसेंट इंजन के लिए पसंद की जाती है। इसमें 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता। वहीं, इसके सीएनजी वेरिएंट में 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। आज हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर।
Trending Videos
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki
कितने लोग बैठ सकते हैं?
इसमें एक साथ पांच लोग बैठ सकते हैं।फ्यूल क्षमता
इसमें 35 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।कितनी भारी है?
Maruti Alto का ग्रॉस व्हीकल भार 1185 किलोग्राम है। जबकि, इसका कर्ब वजन 730 किलोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2019 Maruti Alto 800
इंजन
Maruti Suzuki Alto में ताकत के लिए 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व, BS-6 इंजन दिया गया है।परफॉर्मेंस
इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 48PS की मैक्सिमम ताकत और 3500 आरपीएम पर 69Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।ट्रांसमिशन
इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
2019 Maruti Alto Air Bags
ब्रेकिंग
Maruti Alto के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया है।सस्पेंशन
Maruti Alto के सस्पेंशन फीचर की बात करें तो इसके फ्रंट में MacPherson Strut दिया है। वहीं, इसके रियर में 3-लिंक रिजिड एक्सेल सस्पेंशन दिया है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki Alto
