सब्सक्राइब करें

10 वर्षों में 7 लाख से ज्यादा बिक गई Maruti Suzuki की यह 7 सीटर कार, कीमत सिर्फ 3.8 लाख रुपये, जानें इसकी खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 04 Sep 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Eeco 7 seater van completes 10 years in India sold over 7 lakhs units know price specifications engine mileage features
Maruti Suzuki 7 seater MPV Eeco - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki की मल्टीपर्पज वैन Maruti Eeco (मारुति इको) को भारत में लॉन्च हुए 10 वर्ष हो गए हैं। इस एक दशक के दौरान भारतीय सड़कों पर दौड़ रही इस कार की अब तक 7 लाख यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। वैन सेगमेंट में 90 फीसदी हिस्सेदारी के साथ मारुति सुजुकी इको सबसे आगे है। डिजाइन और परफॉर्मेंस के चलते मारुति सुजुकी ईको वैन सेगमेंट में अपना वर्चस्व बनाने में कामयाब रही है।
Trending Videos
Maruti Suzuki Eeco 7 seater van completes 10 years in India sold over 7 lakhs units know price specifications engine mileage features
Maruti Suzuki 7 seater MPV Eeco - फोटो : Maruti Suzuki
इको का सफर
भारतीय बाजार में Eeco को 2010 में उतारा गया था और इसके 2 वर्षों के भीतर ही इसकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो गई। कंपनी ने वर्ष 2015 में इसका कार्गो वेरिएंट लॉन्च किया जिसकी अगले तीन वर्षों के दौरान 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक गईं। मारुति इको साल 2019-20 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 गाड़ियों में भी शुमार रही है। कंपनी का कहना है कि मारुति इको के 84 फीसदी से ज्यादा ग्राहक प्री-डिटर्मन्ड बायर्स हैं। वहीं, 66 फीसदी Eeco के खरीदारों का मानना है कि यह अन्य वैन की तुलना में इको लंबी यात्रा के लिए भी बहुत आरामदायक साबित होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Eeco 7 seater van completes 10 years in India sold over 7 lakhs units know price specifications engine mileage features
Maruti Suzuki 7 seater MPV Eeco - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति इको की खासियत
Maruti Eeco को इस तरह से डिजाइन किया है कि इसमें बहुत ज्यादा स्पेस मिलता है। इसके साथ ही इसका परफॉर्मेंस भी काफी शानदार है जिसकी वजह से यात्री वाहन श्रेणी में इसकी अलग पहचान और उपयोगिता है। Maruti Suzuki Eeco व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अलावा व्यवसायिक जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम है। रिपोर्ट के मुताबिक Eeco के 50 फीसदी से ज्यादा खरीदार इस वैन का उपयोग व्यापार और व्यक्तिगत दोनों तरह के काम में करते हैं। Maruti Suzuki Eco वैन 12 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें 5 सीटर, 7 सीटर, कार्गो और एंबुलेंस शामिल हैं। 
Maruti Suzuki Eeco 7 seater van completes 10 years in India sold over 7 lakhs units know price specifications engine mileage features
Maruti Suzuki EECO CNG - फोटो : Amar Ujala
मारुति इको का इंजन और माइलेज
मारुति सुजुकी इको में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 1.2 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 6000rpm पर 54kW का पावर और 3000rpm पर 98Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। मारूति के मुताबिक इको पेट्रोल मॉडल का माइलेज 16.11 किलोमीटर प्रति लीटर है। Maruti Eeco का सीएनजी वेरिएंट 6000rpm पर 46kW का पावर और 3000rpm पर 85Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Eeco सीएनजी वेरिएंट का माइलेज 20.88 किलोमीटर प्रति किलो है। 
विज्ञापन
Maruti Suzuki Eeco 7 seater van completes 10 years in India sold over 7 lakhs units know price specifications engine mileage features
Maruti Suzuki 7 seater MPV Eeco - फोटो : Maruti Suzuki
फीचर्स और कीमत
Eeco में एयर कंडीशन, हीटर, स्पेशियस कैबिन, ड्यूल टोन इंटीरियर दिया गया है। सुरक्षा फीचर्स के लिहाज से मारुति इको में ड्राइवर एयरबैग, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ड्राइवर एंड को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम दिया गया है। मारुति इको के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। वहीं सस्पेंशन के लिए फ्रंट और रियर में मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन मिलता है। Eeco की लंबाई 3675 mm, चौड़ाई 1475 mm, ऊंचाई 1825 mm है। इसमें 2350 mm का व्हीलबेस मिलता है। इस वैन का वजह (कर्ब वेट) 940 किलोग्राम है। वहीं इसमें 40 लीटर का पेट्रोल फ्यूल टैंक मिलता है। Maruti Suzuki Eeco की एक्स शोरूम कीमत 3,80,800 रुपये से शुरू होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed