सब्सक्राइब करें

2020 Maruti Suzuki S-Cross BS6 पेट्रोल की लॉन्चिंग डेट कंफर्म, जानें कीमत और फीचर्स, Creta, Seltos से होगा मुकाबला

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 02 Aug 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki s cross petrol 2020 model launch date India know price features engine specification in hindi
Maruti Suzuki S-Cross Auto Expo 2020 - फोटो : For Representation Only
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुज़ुकी इंडिया) की अगली बड़ी लॉन्च S-Cross petrol (एस-क्रॉस पेट्रोल) है। कंपनी अपनी इस बहुप्रतीक्षित कार को 5 अगस्त को लॉन्च करने की तैयारी में है। मारुति ने इसके लिए पहले ही बुकिंग शुरू कर दी। इस कार को 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कराया जा सकता है। मारुति सुजुकी ने S-Cross पेट्रोल मॉडल को फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में पेश किया था। कार प्रेमियों को तब से ही इस कार का इंतजार है। एस-क्रॉस में हल्के हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.5 लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगा। 
Trending Videos
maruti suzuki s cross petrol 2020 model launch date India know price features engine specification in hindi
2020 Maruti Suzuki S-Cross BS6 - फोटो : Maruti Suzuki
एस-क्रॉस कार सितंबर 2015 में लॉन्च किया गया था। यह कार अब तक सिर्फ डीजल इंजन के साथ आती थी। अब इसमें पहली बार पेट्रोल इंजन मिलेगा। मारुति सुजुकी सिर्फ पेट्रोल कार बनाने की अपनी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे में मारुति को उम्मीद है कि 2020 S-Cross पेट्रोल ग्राहकों के बीच अपनी पकड़ को मजबूत बना पाएगी। कंपनी 2020 Maruti Suzuki S-Cross Petrol (मारुति सुजुकी एस-क्रॉस पेट्रोल) को 31 मार्च से पहले लॉन्च करने की तैयारी में थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki s cross petrol 2020 model launch date India know price features engine specification in hindi
Maruti S-Cross Petrol - फोटो : For Representation Only
इंजन 
मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल 3 वेरिएंट्स - Delta, Zeta और Alpha में लॉन्च की जाएगी। S-Cross में 1.5 लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ स्मार्ट हाइब्रिड भी मिलेगा, जो पहले से ही मारुति की दूसरी कारों जैसे कि Ciaz (सियाज), XL6 (एक्सएल6), Ertiga (एर्टिगा) और Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) में भी दी जाती है। यह इंजन 105 hp का पावर और 138 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा। हालांकि 1.3 लीटर BS4 डीजल इंजन 90 hp का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता था। इसके साथ ही S-Cross के BS4 डीजल इंजन मॉडल में मिलने वाले एंट्री-लेवल वेरियंट Sigma को बंद कर दिया गया है। 
maruti suzuki s cross petrol 2020 model launch date India know price features engine specification in hindi
Maruti S-Cross SVHS Auto Expo - फोटो : For Representation Only
स्मार्ट हाइब्रिड में मिलेगा ज्यादा माइलेज
मारुति की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन, टॉर्क असिस्ट फंक्शन, और इंजन आइडल स्टॉप / स्टार्ट फीचर शामिल है। यह ड्राइविंग के ओवरऑल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। टॉर्क असिस्ट एक्सट्रा पावर देकर एक्सेलेरेशन को बढ़ाता है, जबकि इंजन आइडल स्टार्ट / स्टॉप फीचर तेज बचाएगा। ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन काइनेटिक एनर्जी को बिजली में बदलता है, जो बैटरी को रिचार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन
maruti suzuki s cross petrol 2020 model launch date India know price features engine specification in hindi
Maruti S-Cross Rear Auto Expo - फोटो : For Representation Only
फीचर्स
2020 Maruti Suzuki S-Cross Petrol के टॉप वेरिएंट में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डीआरएल, LED टेललैम्प, ऑटो हेडलैंप लेवलिंग, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रूफ रेल्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो डिमिंग इनसाइड रियर व्यू मिरर और लेदर सीट अपहोस्ट्री, स्टीयरिंग और डोर आर्मरेस्ट जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed