सब्सक्राइब करें

Ford Figo फेसलिफ्ट को मिलेगी ‘ड्रैगन’ की पावर, 10 हजार में हो रही एडवांस बुकिंग

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 08 Mar 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Maruti swift, Tata tiago and grand i10 rival new ford figo facelift will launch on march 15
ford-figo-facelift launch-6

Ford India की नई फेसलिफ्ट Ford Figo 15 मार्च को लॉन्च होने जा रही है। फोर्ड लंबे समय से इस कार की टेस्टिंग कर रही थी। डीलरों ने भी नई फोर्ड फिगो की बुकिंग शुरू कर दी है और मात्र 10 हजार रुपये देकर इस कार की बुकिंग की जा सकती है। फिगो में इस बार नया ड्रैगन पेट्रोन इंजन दिया जाएगा। जानते हैं नई फिगो में क्या खासियतें होंगी...


 
 

Trending Videos

ऑटोमैटिक हैडलैंप्स, रेन सेंसिग वाइपर्स जैसे फीचर

Maruti swift, Tata tiago and grand i10 rival new ford figo facelift will launch on march 15
ford-figo-facelift launch-1

फेसलिफ्ट फिगो में बंपर में बदलाव किया गया है, आगे और पीछे की तरफ नए बंपर लगाए गए हैं। फिगो में हनीकॉम्ब फ्रंट ग्रिल, नई हेडलाइट्स और 15 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। नई फिगो का डिजाइन यूरो Ka+ से मिलता जुलता है। इसके अलावा ब्लैक रूफ और स्टिकर्स लगाए गए हैं। वहीं टेल लैंप्स भी अपडेटेड हैं। इसके अलावा ऑटोमैटिक हैडलैंप्स, रेन सेंसिग वाइपर्स, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, क्लाइमेट कंट्रोल, इंजन स्टार्ट-स्टॉप और अंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर मिलेंगे।
 
सेफ्टी की बात करें, तो नई फिगो में स्टैंडर्ड फ्रंट डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं टॉप वेरियंट में इन फीचर्स के अलावा 4 एयरबैग्स मिल सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

6.5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Maruti swift, Tata tiago and grand i10 rival new ford figo facelift will launch on march 15
ford-figo-facelift launch-4

इंटीरियर की बात करें, तो इसमें 6.5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो सिंक3 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपॉर्ट को सपोर्ट करेगा। वहीं इसमें फोर्ड फ्रीस्टाइल की तरह डुअल टोन कलर स्कीम मिल सकती है।
 
 

ड्रैगन सीरीज का 1.2 लीटर 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन

Maruti swift, Tata tiago and grand i10 rival new ford figo facelift will launch on march 15
ford-figo-facelift launch-3

फिगो के इंजन की बात करें, तो इसमें ड्रैगन सीरीज का 1.2 लीटर 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन फ्रीस्टाइल और एस्पायर में दिया गया है। यह इंजन 96 पीएस की पावर और 120 एनएम का टॉर्क दता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।
फिगो के डीजल वैरियंट की बात करें, तो पुराना 1.5 लीटर का TDCi इंजन दिया गया है, जो 100 पीएस की पावर और 215 एनएम का टॉर्क देता है। इसके साथ नया Getrac 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। साथ ही, नई फिगो में सीएनजी वैरियंट भी मिलेगा।
 

विज्ञापन

कम हो सकती हैं कीमतें

Maruti swift, Tata tiago and grand i10 rival new ford figo facelift will launch on march 15
ford-figo-facelift launch-2

नई फोर्ड फिगो का मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट, ग्रैंड आई10 और टाटा टियागो से है। वहीं अगर फोर्ड नई फिगो की कीमतों में कटौती करती है, तो यह मुकाबला और कड़ा होगा। हालांकि इससे पहले फोर्ड ने एस्पायर और एंडेवर फेसलिफ्ट की कीमत में पुराने मॉडल्स के मुकाबले कटौती की है। माना जा रहा है कि नई फिगो में यह ट्रेंड देखने को मिलेगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed