सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hector, जीप कंपास, XUV500 और Creta में कौन सी SUV है सबसे बेस्ट, पढ़ें सभी का कंपैरिजन

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 19 Jun 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
MG hector vs XUV500 vs hyundai creta vs jeep compass, which SUV is best, read full comparison
MG Hector VS jeep compass Vs Mahindra XUV500 VS Hyundai Creta - फोटो : AmarUjala

एमजी हेक्टर के आने से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला कड़ा हो गया है। इसकी वजह भी है कि हेक्टर में पहली बार इस सेगमेंट में कई नई प्रीमियम फीचर दिए गए हैं, जो अभी तक टॉप लग्जरी कारों में मिलते थे। सबसे बड़ी खूबी तो यह है कि यह कार देश की पहली 5जी इंटरनेट कनेक्टेड कार है। वहीं इसकी टक्कर जीप कंपास, ह्यूंदै क्रेटा और महिंद्रा XUV500 से होगी। 


 

Trending Videos

कीमतें

MG hector vs XUV500 vs hyundai creta vs jeep compass, which SUV is best, read full comparison
MG Hector Front

बात करते हैं सबसे पहले इन कारों की कीमतों की, तो एमजी हेक्टर की एक्स-शोरूम कीमतें 16 से 20 लाख रुपये तक हैं। वहीं जीप कंपास की कीमत 15.60 लाख रुपये से लेकर 23.11 लाख रुपये के बीच है। जबकि महिंद्रा एक्सयूवी500 की कीमत 12.30 लाख रुपये से लेकर 19.72 लाख तक है। वहीं ह्यूंदै क्रेटा की कीमतें 10 से 15.65 लाख रुपये के बीच है। इन सभी कारों में क्रेटा सबसे सस्ती कार है, जबकि जीप कंपास सबसे महंगी कार है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

डाइमेंशन

MG hector vs XUV500 vs hyundai creta vs jeep compass, which SUV is best, read full comparison
Jeep Compass

एमजी हेक्टर की डाइमेंशन की बात करें, तो इसकी लंबाई 4,655 एमएम है, जो इसे जीप कंपास, ह्यूंदै क्रेटा और महिंद्रा XUV500 से लंबाई बनाता है। वहीं महिंद्रा XUV500 की चौड़ाई 1890 एमएम है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। इसकी एमजी हेक्टर का व्हीलबेस 2750 एमएम का है, जो इन तीनों कारों में सबसे ज्यादा है। हालांकि सबसे ज्यादा 200 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस महिंद्रा XUV500 का है।
 

  एमजी हेक्टर जीप कंपास महिंद्रा XUV500 ह्यूंदै क्रेटा
लंबाई 4,655 mm 4,395 mm 4,585 mm 4,270 mm
चौड़ाई 1,835 mm 1,818 mm 1,890 mm 1,780 mm
ऊंचाई 1,760 mm 1,640 mm 1,785 mm 1,665 mm
व्हीलबेस 2,750 mm 2,636 mm 2,700 mm 2,590 mm
ग्राउंड क्लीयरेंस 192 mm 178 mm 200 mm 190 mm

स्पेसिफिकेशन- एमजी हेक्टर इंजन

MG hector vs XUV500 vs hyundai creta vs jeep compass, which SUV is best, read full comparison
MG Hector Red Front - फोटो : File

बात करते हैं सबसे पहले एमजी हेक्टर की, तो यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों में आएगी। पेट्रोल वेरियंट में 1.5 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 163पीएस की पावर और 250एनएम का टॉर्क देगा। साथ ही पेट्रोल इंजन के साथ 48V का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलेगा, जो अतिरिक्त 20पीएस की पावर देगा। वहीं हेक्टर के डीजल वेरियंट में 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 170पीएस की पावर और 350एनएम का टॉर्क देगा।
 

विज्ञापन

जीप कंपास इंजन

MG hector vs XUV500 vs hyundai creta vs jeep compass, which SUV is best, read full comparison
Jeep Compass-1

वहीं जीप कंपास में 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 162 पीएस की पावर और 250एनएम का टॉर्क देता है। जबकि इसका 2.0 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन 174पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगा। डीजल वेरियंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जबकि पेट्रोल इंजन में 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed