सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

650सीसी Royal Enfield क्रूजर बाइक की तस्वीरें हुई लीक, जानिए कीमत और खासियतों के बारे में

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 03 Sep 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
New Royal Enfield Cruiser 650 spotted during road testing, using continental gt 650 and interceptor 650 twin cylinder engine
Royal Enfield Cruiser 650 - फोटो : Amar Ujala

रॉयल एनफील्ड इन दिनों अपनी 650सीसी की क्रूजर बाइक पर काम कर रही है। हालांकि कंपनी के पास पहले ही इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 ट्विंस हैं। वहीं अब कंपनी इस इंजन को क्रूजर बाइक में पेश करने की योजना बना रही है। हाल ही में एक वीडियो में खुलासा हुआ है कि जिसमें इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस बाइक को चेन्नई के तंबाराम हाईवे पर देखा गया है, जो कंपनी की फैक्टरी से 30 किमी दूर है।

Trending Videos
New Royal Enfield Cruiser 650 spotted during road testing, using continental gt 650 and interceptor 650 twin cylinder engine
royal enfield continental GT650 - फोटो : royal enfield

हालांकि स्पाई वीडियो में यह खुलासा नहीं हो पाया कि यह बाइक चेन ड्राइव है या बेल्ट ड्राइव। लेकिन अगर इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 ट्विंस से तुलना करें तो इन दोनों बाइक्स में चेन ड्राइव सिस्टम मिलता है, जो पिछले पहिये के बाईं तरफ दिया गया है। जबकि डिस्क ब्रेक सेटअप दायीं तरफ मिलता है। वहीं नई क्रूजर में भी इसी तरह का सेटअप मिल सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Royal Enfield Cruiser 650 spotted during road testing, using continental gt 650 and interceptor 650 twin cylinder engine
Royal Enfield Cruiser 650 - फोटो : Karthick Jay (YouTube)

आइए जानते हैं इसकी खास बातें

  • नई अपकमिंग क्रूजर बाइक 650 प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी, जिस परर इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल ट्विंस बेस्ड हैं।
  • इस बाइक में 650 सीसी का इंजल लगाएगा जाएगा। इसका पावर और टॉर्क 650 ट्विंस के बराबर ही होगा।
  • 650 ट्विंस की तरह इस बाइक में 270 डिग्री क्रैंक शॉफ्ट के साथ पैरेलल ट्विन इंजन मिलेगा। साथ ही फ्यूल इंजेक्शन, एयर-ऑयल कूलिंग और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगी।
  • 650 क्रूजर बाइक में अपसाइड डाउन फॉर्क्स मिलेंगे, जो पहली बार किसी रॉयल एनफील्ड बाइक में देखे जाएंगे।
New Royal Enfield Cruiser 650 spotted during road testing, using continental gt 650 and interceptor 650 twin cylinder engine
Royal Enfield Cruiser 650 - फोटो : Karthick Jay (YouTube)
  • साथ में बाइक में पहली बार ट्विन एग्जास्ट, नया डिजाइन, अलॉय व्हील्स और चौड़े टायर मिलेंगे।
  • नई क्रूजर बाइक में थंडरबर्ड की तरह नीचे झुकी हुई सीटें मिलेंगी। सत्वीरों में इसमें लिक्विड कूलिंड रेडिएटर नजर आ रहा है।
  • तस्वीरों के देख लग रहा है कि पहली बार देखने में नई रॉयल एनफील्ड हार्ले डेविडसन फैटबॉय की तरह नजर आएगी।     
  • क्रूजर बाइक्स की तरह और थंडरबर्ड जैसे फुट पैग्स दिए जाएंगे, ताकि बाइक चलाते समय आरामदायक अनुभव हो।
विज्ञापन
New Royal Enfield Cruiser 650 spotted during road testing, using continental gt 650 and interceptor 650 twin cylinder engine
Royal Enfield Cruiser 650 - फोटो : Karthick Jay (YouTube)
  • हालांकि इसकी लॉन्चिग को लेकर अभी तक रॉयल एनफील्ड की तरफ से कोई खुलासा नहीं हुआ है, माना जा रहा कि इसे अगले साल दिवाली तक उतारा जा सकता है।   
  • वहीं इसकी कीमत भी ट्विंस की तरह महंगी होगी। ट्विंस की कीमत 2.65 लाख रुपये से लेकरर 3 लाख रुपये तक है। वहीं 2021 रॉयल एनफील्ड 650 क्रूजर की कीमत 3.5 लाख रुपये से चार लाख रुपये तक के बीच हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed