{"_id":"600e6cb4a8deab1c9a03c43b","slug":"nissan-magnite-booking-in-india-nissan-magnite-waiting-period-nissan-magnite-specifications-and-price-in-india-nissan-magnite-price-in-india-2021-nissan-magnite-safety-rating-ncap-rating","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सबसे सस्ती एसूयवी Nissan Magnite की बंपर मांग, बुकिंग का आंकड़ा 35,000 से पार, जानें खूबियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सबसे सस्ती एसूयवी Nissan Magnite की बंपर मांग, बुकिंग का आंकड़ा 35,000 से पार, जानें खूबियां
Mon, 25 Jan 2021 12:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Nissan (निसान) ने दिसंबर 2020 में अपनी नई एसयूवी Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) को लॉन्च किया था। अपने दमदार इंजन और बेहद ही आकर्षक लुक की वजह से भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में इस सबसे सस्ती एसयूवी ने तलहका मचा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी निसान मैग्नाइट की बुकिंग का आंकड़ा 35,000 को पार कर गया है। इस सेगमेंट में हर बीतते दिन के साथ ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। ऐसे में मैग्नाइट ने अच्छे-खासी खरीदार जुटाने में कामयाबी हासिल की है। कंपनी अब इसके उत्पादन को बढ़ाने की तैयारी में है क्योंकि इस एसयूवी का वेटिंग पीरियड 9 महीने से भी ज्यादा हो गया है।
Nissan Magnite Rear
- फोटो : Nissan
विदेशी बाजार में मैग्नाइट की बिक्री
कंपनी निसान मैग्नाइट के उत्पादन को इसलिए भी बढ़ाना चाहती है क्योंकि निसान न सिर्फ घरेलू बाजार में इसकी बढ़ती मांग को पूरा करने की योजना बना रही है बल्कि विदेशी बाजारों में इसकी बिक्री की योजना पर काम कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक जापानी कार निर्माता इस नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी लॉन्च करने की संभावना देख रहा है। निसान अपनी नई कार मैग्नाइट को लेकर काफी आशाएं हैं और बड़ी योजनाएं बना रहा है। भारत इस सब-कम्पैक्ट एसयूवी के निर्यात का केंद्र बन जाएगा। कंपनी ने मैग्नेटाइट को निर्यात करने के लिए दो संभावित बाजारों की पहचान की है- जो दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया हैं। फिलहाल कंपनी का ध्यान घरेलू बाजार पर है और वह भारतीय ग्राहकों की मांगों को पूरा करने पर जोर लगा रही है।

Nissan Magnite ASEAN NCAP Crash Test
- फोटो : ASEAN NCAP
सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 4 स्टार मिले
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी मैग्नाइट की 5 यूनिट्स के पहले बैच का निर्यात कर चुकी है। हाल ही में ASEAN NCAP (New Car Assessment Programme), आसियान एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) क्रैश टेस्ट में ने मैग्नाइट की सेफ्टी क्रैश टेस्ट रिपोर्ट जारी की थी। इस टेस्ट के लिए इनमें से एक यूनिट का इस्तेमाल किया था।
आसियान NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार निसान मैगनाइट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) श्रेणी के लिए 39.02 पॉइन्ट हासिल करने में सफल रही। इसने चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन (COP) के लिए 16.31 पॉइन्ट और सेफ्टी असिस्ट कैटेगरी के लिए 15.28 पॉइन्ट मिले। एसयूवी को टेस्ट की गई तीन श्रेणियों में से कुल स्कोर के आधार पर 70.60 अंकों के साथ 4-स्टार आसियान एनसीएपी रेटिंग मिली।

वेरिएंट्स
नई Magnite, CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिस पर Renault Triber काम करती है। निसान ने अपनी Magnite को चार ट्रिम्स में लॉन्च किया है। इनमें XE, XL, XV और XV Premium शामिल हैं। इसमें ग्राहकों को 20 अलग-अलग ग्रेड्स में से चुनने का विकल्प मिलेगा। यहां ग्राहक इंजन, ट्रांसमिशन और ऑप्शनल फीचर के आधार पर अपनी पसंद की ट्रिम और मॉडल को चुन सकेंगे।

Nissan Magnite Interior
- फोटो : Nissan
इंजन
Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है - 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 71 bhp का पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 99 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि, टर्बो पेट्रोल यूनिट में ऑप्शनल CVT ऑटोमैटिक यूनिट का भी विकल्प है, जो 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।