{"_id":"5e060f128ebc3e87ee3bb809","slug":"renault-triber-amt-launch-date-subcompact-mpv-renault-new-suv-triber-price-renault-india-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MPV Triber की बिक्री से उत्साहित Renault 2020 में लॉन्च करेगी इसका ऑटोमेटिक वर्जन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
MPV Triber की बिक्री से उत्साहित Renault 2020 में लॉन्च करेगी इसका ऑटोमेटिक वर्जन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 27 Dec 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
Renault Triber Price
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंच वाहन निर्माता कंपनी Renault India (रेनो इंडिया) की Sub-Compact MPV (सब-कॉम्पैक्ट एमपीवी) कार Triber (ट्राइबर) भारतीय बाजार में हर वर्ग की पसंद बनती जा रही है। बिक्री के मामले में ये काफी अव्वल साबित हुई है। कंपनी के अनुसार बीत दो महीने में उसने करीब 10,000 Renault Triber की डिलीवरी दी है। आंकड़ें बताते हैं कि यह 7 सीटों वाली गाड़ी लोगों को खासी पसंद आ रही है। कार की सफलता से उत्साहित कंपनी इस कार का ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च करने वाली है। खबरों के मुताबिक Renault Triber AMT अगले साल जनवरी में पेश करेगी। कंपनी ने रेनो ट्राइबर एमपीवी (मल्टी परपज व्हीकल) को इसी साल अगस्त में लॉन्च किया था।
Trending Videos
renault triber
- फोटो : Scoail Media
Renault Triber लॉन्चिंग के बाद से भारतीय बाजार में लोकप्रिय हो गई है। भारतीय बाजार में सस्ती कारों को काफी पसंद किया जाता है और यह कार सात सीटर में आने वाली सबसे सस्ती एमपीवी है, जिसके चलते इसने कम वक्त में ही मार्केट में अपना दबदबा कायम कर लिया। रेनॉ के इस नए मल्टीपर्पस व्हीकल में रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड लिमिट अलर्ट, सभी सीट्स के लिए थ्री-प्वॉइंट सीटबेल्ट और रिवर्स कैमरा है। इसमें 625 लीटर की बूट क्षमता है। ट्राइबर में तीसरी सीट वाली लाइन को आसानी से अलग कर सकते हैं और वहां सामान रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
renault triber
- फोटो : Social Media
यह कार सात सीट वाली है। लेकिन यदि पांच लोग सफर कर रहे हों तो लगेज रखने की क्षमता और बढ़ जाती है। इसके अगले हिस्से में डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कन्सोल दिया है, साथ ही स्टार्ट/स्टॉप बटन, कीलेस एंट्री के साथ ऑटोलॉक फंक्शन भी दिया गया है।
Renault Triber Engine
- फोटो : carwale
इसमें 1.0 लीटर का डुअल वीवीटी सिस्टम वाला तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 6250 आरपीएम पर 71 बीएचपी पावर और 3500 आरपीएम पर 96 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन
renault triber
- फोटो : Social Media
कंपनी ने कार के इंजन को पांच-स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स में उपलब्ध कराया है। इसके टॉप मॉडल के साथ 15 इंच के अलॉय व्हील और बाकी मॉडल्स के साथ 14 इंच के व्हील दिए गए हैं।

कमेंट
कमेंट X