सब्सक्राइब करें

2021 Royal Enfield Classic 350 : रॉयल एनफील्ड ने शुरू की न्यू जेनरेशन क्लासिक 350 मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 04 Sep 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350 New Model 2021 Delivery Starts in India 2021 Royal Enfield Classic 350 Price specifications Features
2021 Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Classic 350 New Model 2021 Delivery Starts : Royal Enfiled (रॉयल एनफील्ड) ने हाल ही में लॉन्च हुई अपनी न्यू जेनरेशन 2021 Classic 350 (2021 क्लासिक 350) मोटरसाइकिल के पहले बैच की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह बाइक भारत में एक सितंबर को 1.84 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च की गई है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.15 लाख रुपये है। इसके साथ ही इसकी बिक्री शुरू हो गई है। 

Classic 350 भारत में Royal Enfield का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। इस बाइक की इतनी जबरदस्त मांग है कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत में ब्रांड द्वारा बेची जाने वाली हर दूसरी बाइक क्लासिक 350 है। नए अपडेट्स के साथ लॉन्च की गई बाइक के साथ, कंपनी को क्लासिक 350 की मांग में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली रेट्रो क्रूजर बाइक के नए अपडेटेड वर्जन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। 
Trending Videos
Royal Enfield Classic 350 New Model 2021 Delivery Starts in India 2021 Royal Enfield Classic 350 Price specifications Features
2021 Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Classic 350 के वेरिएंट्स और कलर
नई Classic 350 को 5 नए वेरिएंट्स Redditch series रेडिट्च सीरीज, Halcyon series (हैल्सियन सीरीज), Classic Signals (क्लासिक सिग्नल्स), Dark series (डार्क सीरीज) और Classic Chrome (क्लासिक क्रोम) में उतारा गया है। नई 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक 11 अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध है। इनमें क्रोम रेड, क्रोम ब्रॉन्ज, डार्क स्टील्थ ब्लैक, डार्क गनमेटल ग्रे, सिग्नल मार्श ग्रे, सिग्नल सैंडस्टॉर्म, हैल्सियन ग्रीन, हैल्सियन ब्लैक, हैल्सियन ग्रे, रेडडिच ग्रीन और रेडडिच ग्रे। पहले नौ रंग विकल्प डुअल-चैनल ABS मॉडल के साथ उपलब्ध होंगे, जबकि आखिरी के दो कलर ऑप्शन सिंगल-चैनल ABS वेरिएंट के साथ उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350 New Model 2021 Delivery Starts in India 2021 Royal Enfield Classic 350 Price specifications Features
2021 Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Classic 350 का इंजन और पावर
नई Classic 350 बाइक में 349 cc का नया फ्यूल इंजेक्टेड सिंगल-सिलेंडर 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 6,100 rpm पर 20.2 bhp का पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। नई बाइक सिंगल और डुअल दोनों सीट वेरिएंट में उपलब्ध है। 
Royal Enfield Classic 350 New Model 2021 Delivery Starts in India 2021 Royal Enfield Classic 350 Price specifications Features
2021 Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Classic 350 के फीचर्स
नई पीढ़ी की क्लासिक 350 को कई नए फीचर्स के साथ उतारा गया है। यह ब्रांड का दूसरा मॉडल है जिसमें ट्रिपर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। मोटरसाइकिल में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें फ्यूल गेज और एलसीडी इंफोर्मेशन पैनल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नई क्लासिक 350 में एक यूएसबी चार्जर, एक नया डिजाइन किया गया टेललाइट, अपडेटेड एग्जॉस्ट पाइप मिलता है। बेहतर एर्गोनॉमिक्स के लिए हैंडलबार को अपडेट किया गया है। इसमें 13-लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक और अधिक आरामदायक राइडिंग अनुभव के लिए अपडेटेड सीटें मिलती हैं।
 
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350 New Model 2021 Delivery Starts in India 2021 Royal Enfield Classic 350 Price specifications Features
2021 Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Classic 350 की ब्रेकिंग और सस्पेंशन
न्यू जेनरेशन क्लासिक 350 बाइक में सस्पेंशन के लिए, 130 mm ट्रेवल के साथ 41 mm टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में 6-स्टेप एडजस्टेबल ट्विन-ट्यूब इमल्शन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए 300 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और 270 mm रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। एक रियर ड्रम वेरिएंट भी है जिसमें रियर व्हील पर 153 mm ड्रम ब्रेक मिलता है। यह सिंगल और डुअल-चैनल ABS दोनों विकल्पों के साथ आता है। मोटरसाइकिल में 19 इंच के फ्रंट और 18 इंच के रियर व्हील्स दिया गया है, जिसमें चौड़े ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। बाइक के व्हील्स मल्टीस्पोक और अलॉय दोनों विकल्पों में उपलब्ध हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed