{"_id":"617bb59ce0347a59213e9beb","slug":"tata-motors-and-blusmart-mobility-signs-mou-and-tata-motors-to-deliver-3500-xpres-t-evs-to-blusmart-mobility","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV: टाटा मोटर्स की ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी से साझेदारी, 3500 XPRES T EV की करेगी डिलीवरी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
EV: टाटा मोटर्स की ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी से साझेदारी, 3500 XPRES T EV की करेगी डिलीवरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:19 PM IST
सार
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने BluSmart Mobility (ब्लू स्मार्ट मोबिलिटी) के साथ दिल्ली-एनसीआर में अपने ऑल-इलेक्ट्रिक फ्लीट का विस्तार करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके लिए कंपनी ने 3500 एक्सप्रेस टी ईवी सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है।
विज्ञापन
Tata XpresT EV
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जब भारत ने वैक्सिनेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है और ज्यादा से ज्यादा लोगों ने दफ्तर जाना फिर से शुरू कर दिया है, ऐसे में शेयर्ड मोबिलिटी का मार्केट फिर तेजी से खुल रहा है। देश भर में सितंबर 2021 को XPRES –T EV (एक्सप्रेस-टी ईवी) की लॉन्चिंग के बाद भारत के प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माताओं में से एक Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने BluSmart Mobility (ब्लू स्मार्ट मोबिलिटी) के साथ दिल्ली-एनसीआर में अपने ऑल-इलेक्ट्रिक फ्लीट का विस्तार करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके लिए कंपनी ने 3500 एक्सप्रेस टी ईवी सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रिक वाहनों के मार्केट की महत्वूर्ण उपलब्धि है क्योंकि अब ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता पर्यावरण-हितैषी वाहनों में सफर को प्राथमिकता देने लगे हैं।
Trending Videos
Anmol Singh Jaggi, Founder & CEO, BluSmart Mobility and Ramesh Dorairajan, Head – Electric Vehicles (Commercial), Tata Motors at signing of MOU
- फोटो : Tata Motors
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इन इलेक्ट्रिक वाहनों में यूजर्स को पूरा आराम और सुरक्षा मिलती है, जो इसे इलेक्ट्रिक वाहनों के बेड़े के मालिकों और संचालकों के लिए एक आकर्षक ऑफर बनाता है। हमने हाल ही में सड़क पर 10 हजार इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो इस बात का पुख्ता सबूत है कि हमारे नए इलेक्ट्रिक वाहन उपभोक्ताओं को काफी पसंद आ रहे हैं और वह इन्हें अपनाने की दिशा में जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं। यह ऑर्डर इलेट्रिक वाहनों को मेन स्ट्रीम में लाने की हमारी योजना को और मजबूती प्रदान करेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata XpresT EV
- फोटो : Tata Motors
इलेक्ट्रिक वाहनों के अतिरिक्त बेड़े से अपने बिजनेस का विस्तार करते हुए ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी के संस्थापक और सीईओ अनमोल सिंह जग्गी ने कहा, "हाल ही में 25 मिलियन डॉलर की सीरीज ए फंडिग के साथ ब्लूस्टार मोबिलिटी के पास पूंजी की पर्याप्त व्यवस्था है और दिल्ली-एनसीआर के मार्केट में हम स्थिरता से विकास कर रहे हैं। टाटा मोटर्स हमारे जैसे यंग स्टार्टअप के लिए बेहतरीन पार्टनर है। दुनिया भर में सप्लाई चेन के संकट के समय टाटा मोटर्स ने प्रमुख रूप से हमारे विकास की रफ्तार को समर्थन प्रदान किया। टाटा मोटर्स के साथ इस समझौते ने इलेक्ट्रिक वाहनों में सफर के हमारे विश्वास को और मजबूत किया है। इस साझेदारी ने हमें तेजी से बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया है।"
Tata XpresT EV
- फोटो : Tata Motors
दिल्ली-एनसीआर में ब्लूस्टार मोबिलिटी द्वारा प्रदान की जाने वाली ऑल-इलेक्ट्रिक राइड सर्विस से उन उपभोक्ताओं में पर्यावरण हितैषी वाहनों के प्रति जागरूकता आई है, जो विश्वसनीयता और सर्विस क्वॉलिटी को महत्व देते हैं। 250,000 से ज्यादा एप की डाउनलोडिंग के साथ मोबिलटी में इस चैलेंजर ब्रांड ने आज की तारीख तक 700,000 से ज्यादा राइड्स पूरी की हैं। कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर 22 मिलियन किमी से ज्यादा का प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण हितैषीसफर पूरा किया है।
बयान में कहा गया है कि ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी को गर्व है कि वह न सिर्फ महिला यूजर्स का पसंदीदा प्लेटफॉर्म बन गया है, बल्कि महिला ड्राइवर-पार्टनर्स भी इसे बेहद पसंद करने लगी हैं। इससे उन्हें संपत्ति के स्वामित्व की परेशानियों से मुक्ति के साथ किसी भी तरह के तनाव से आजाद होकर पुरुषों के बराबर कमाई करने का समान अवसर मिल रहा है।
बयान में कहा गया है कि ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी को गर्व है कि वह न सिर्फ महिला यूजर्स का पसंदीदा प्लेटफॉर्म बन गया है, बल्कि महिला ड्राइवर-पार्टनर्स भी इसे बेहद पसंद करने लगी हैं। इससे उन्हें संपत्ति के स्वामित्व की परेशानियों से मुक्ति के साथ किसी भी तरह के तनाव से आजाद होकर पुरुषों के बराबर कमाई करने का समान अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
Tata XpresT EV
- फोटो : Tata Motors
बैटरी और चार्जिंग
ऑल-न्यू एक्सप्रेस-टी ईवी दो ट्रिम ऑप्शंस में उपलब्ध है। एक्सप्रेस-टी इलेक्ट्रिक सेडान उच्च ऊर्जा घनत्व वाली 21.5 किलोवाट और 16.5 किलोवाट बैटरी से लैस हैं। यह दो रेंज, 213 किमी और 165 किमी की रेंज में मिलती है (परीक्षण की स्थितियों के तहत यह एआरएआई की ओर से सर्टिफाइड रेंज है)। एक्सप्रेस–टी ईवी की 16.5 किलोवॉट और 21.5 किलोवॉट की बैटरी को क्रमशः 90 मिनट और 110 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जहां इसे फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल करते हुए तेजी से चार्ज किया जा सकता है। वहीं किसी भी 15ए प्लग पॉइंट से सामान्य रूप से चार्ज किया जा सकता है।

कमेंट
कमेंट X