सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अजब-गजब: कंकाल से लेकर मंकी फेस तक, ये हैं दुनिया के सबसे विचित्र फूल

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 29 Oct 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
beautiful and strange flowers of the world From Skeleton to Monkey Face know about them
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फूल सिर्फ खुशबू के लिए ही नहीं बल्कि अपनी सुंदरता के लिए भी जाने जाते हैं। पूजा से लेकर घर की सजावट तक में फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। दुनिया में करीब 369,000 प्रजातियों के फूल खिलते हैं। फूल सुंदरता के अलावा हमारी सेहत का भी ख्याल रखते हैं। खूबसूरत फूलों को देखकर मन को एक सुकून मिलता है। अभी तक तो हम फूलों को उनकी खूबसूरती, सजावट और खुशबू से पहचानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ ऐसे भी फूल हैं जो दिखते तो बहुत खूबसूरत हैं लेकिन खुशबू की जगह भयानक बदबू करते हैं। सिर्फ यही नहीं दुनिया में कुछ ऐसे भी फूल होते हैं जो देखने में भी काफी विचित्र होते हैं। कुछ फूल तो कंकाल जैसे दिखते हैं। वहीं कुछ फूल बंदर की शक्ल जैसे दिखते हैं। आइए हम आपको ऐसे ही 10 खूबसूरत फूलों से के बारे में बताते हैं जो बेहद विचित्र हैं... 

Trending Videos
beautiful and strange flowers of the world From Skeleton to Monkey Face know about them
मंकी ऑर्चिड - फोटो : Pixabay

मंकी ऑर्चिड

इस फूल को द ड्रैकुला सिमिया भी कहते हैं। यह बेहद दुर्लभ प्रजाति का फूल है। मंकी ऑर्चिड को ध्यान से देखने पर आपको फूल के बीच में बंदर की शक्ल दिखाई देगी। इस फूल से पके हुए संतरे की महक आती हैं। यह फूल इक्वाडोर के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों और पेरू में पाया जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
beautiful and strange flowers of the world From Skeleton to Monkey Face know about them
हुकर्स लिप्स  - फोटो : Pixabay

हुकर्स लिप्स 

इसे हुकर्स लिप्स या किसिंग लिप्स प्लांट भी कहा जाता है। इसकी पंखुड़ियां गहरे लाल रंग की होती हैं। इन्हें देखने से लगता है जैसे किसी महिला के होठों पर लिपस्टिक लगी हो। यह मध्य और दक्षिणी अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में पाया जाता है।   

beautiful and strange flowers of the world From Skeleton to Monkey Face know about them
ब्लीडिंग हार्ट - फोटो : Pixabay
ब्लीडिंग हार्ट   

 इस फूल को देखने से ऐसा लगता है कि किसी के दिल से खून टपक रहा है। इसलिए इसे ब्लीडिंग हार्ट नाम दिया गया है। ये फूल साइबेरिया, उत्तरी चीन, कोरिया और जापान में मिलता है। 

विज्ञापन
beautiful and strange flowers of the world From Skeleton to Monkey Face know about them
बैलेरिना ऑर्चिड   - फोटो : Pixabay

बैलेरिना ऑर्चिड  

इस फूल को सामने से देखने पर लगता है कि कोई बैलेरिना डांसर नाच रही है। ये आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया के द्वीपों पर देखने को मिलते हैं। ये जिस इलाके में पैदा होती हैं, वहां पर खरगोश और कंगारू इन फूलों के लिए खतरनाक है, क्योंकि वो इसे खा जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed