इस नवरात्रि 3 लाख रुपये से सस्ती इन कारों पर पाएं 40000 रुपये तक की बंपर छूट, पढ़ें ऑफर
Maruti Suzuki Alto पर क्या है ऑफर?
इस नवरात्रि देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Maruti Alto पर ग्राहकों को कुल 35000 रुपये तक की भारी बचत होगी। मारुति अपनी इस बेस्ट सेलिंग कार पर ग्राहकों को 18,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। वहीं, पुरानी कार के बदले नई ऑल्टो खरीदने पर ग्राहकों को 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके अलावा स्पेशल ऑफर में ग्राहक 2,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Alto की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये है।
Renault Kwid पर क्या है ऑफर?
इस अक्तूबर Renault Kwid पर कंपनी की तरफ से कुल 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 9000 रुपये का स्पेशल रूरल या कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। इसके अलावा ग्राहक इस कार को 3.99 फीसदी की दर से फाइनेंस भी करा सकते हैं।
Renault Kwid की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 5.12 लाख रुपये तक जाती है।
Datsun Redi-Go पर क्या है ऑफर?
इस अक्तूबर Datsun की Redi-Go पर ग्राहकों को कुल 34,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 7000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 15000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा 25 अक्तूबर तक इसे बुक करने पर ग्राहकों को 7,500 रुपये तक की छूट मिलेगी। वहीं, कॉर्पोरेट कर्मचारी इस कार पर 5000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
Datsun Redi-Go की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 4.77 लाख रुपये तक जाती है।
ग्राहक कृपया ध्यान दें
यहां दो बातों का ध्यान देना जरूरी है। पहला कि यह ऑफर 31 अक्तूबर 2020 तक के लिए है। दूसरा डीलर इस ऑफर को अपने हिसाब से बदल सकते हैं। ऐसे में कार को खरीदने से पहले कंपनी के आधिकारिक डीलर पर जाकर इस ऑफर के बारे में अच्छे से पता लगा लें।
