सब्सक्राइब करें

देश के टॉप 5 स्कूटर, जानें कौन है सबसे दमदार और किसकी कीमत है सबसे कम

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 29 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Top 5 BS6 Scooters Sale on India Latest Update top 5 bs6 scooters in india top 5 scooter price in india tvs jupiter aprilia sr 160 suzuki access 125 honda activa 6g top scooter brands in india top scooters in india 2020
Top 5 Scooters - फोटो : For Representation Only
महामारी के दौर में खुद को संक्रमण से बचाना सबसे पहली प्राथमिकता है। सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए लोग फेस मास्क का उपयोग कर रहे हैं और  सोशल डिस्टेंसिंग का सहारा ले रहे हैं। स्वच्छता और साफ-सफाई के मद्देनजर लोग निजी वाहन के उपयोग को प्राथमिकता दे सकते हैं। पोस्ट-लॉकडाउन हुए कई सर्वे और अध्ययनों में यह दावा किया गया है कि आने वाले दिनों में सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल में गिरावट देखी जाएगी। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दोपहिया और छोटी कारों की बिक्री में तेजी आ सकती है। ऐसे में स्कूटर की लोकप्रियता में और इजाफा हो सकता है। यहां हम आपको टॉप 5 स्कूटर के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो काफी पसंद की जाती रही हैं। ये स्कूटर ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करती हैं।
Trending Videos
Top 5 BS6 Scooters Sale on India Latest Update top 5 bs6 scooters in india top 5 scooter price in india tvs jupiter aprilia sr 160 suzuki access 125 honda activa 6g top scooter brands in india top scooters in india 2020
Honda Activa 6G - फोटो : For Representation Only
Honda Activa 6G
देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर Honda Activa (होंडा एक्टिवा) के न्यू जेनरेशन मॉडल Honda Activa 6G (होंडा एक्टिवा 6जी) को कंपनी ने इसी साल 15 जनवरी को बिलकुल नए अंदाज, न्यू लुक और स्टाइल के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। कंपनी ने इस स्कूटर में इतने सारे नए फीचर्स और सुविधाएं दी हैं कि इससे दोपहिया श्रेणी के वाहनों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होगी। नए Honda Activa 6G में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 109cc का इंजन है। इस नए इंजन में कार्ब्युरेटर की जगह FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) दी गई है। Honda Activa 6G का इंजन 8,000 rpm पर 7.68 bhp का पावर और 5,250 rpm पर 8.79 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। Honda का दावा है कि Activa 6G में Activa 5G की तुलना में 10 फीसदी अधिक माइलेज मिलता है। कंपनी के मुताबिक नई एक्टिवा 6जी का औसत माइलेज 55 से 60 किलोमीटर है।  स्कूटर के ग्राउंड क्लीयरेंस को भी बढ़ाया गया है। नए स्कूटर के फ्रंट में 12 इंच के बड़े पहिये और रियर में 3-वे एडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है, जो अब तक महंगी बाइक में दिया जा रहा था। नए Honda Activa 6G की कीमत 63,912 रुपये से शुरूआत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 BS6 Scooters Sale on India Latest Update top 5 bs6 scooters in india top 5 scooter price in india tvs jupiter aprilia sr 160 suzuki access 125 honda activa 6g top scooter brands in india top scooters in india 2020
Suzuki Access 125 - फोटो : For Representation Only
Suzuki Access 125
Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125) स्कूटर भारतीय दोपहिया बाजार में कंपनी का सबसे लोकप्रिय स्कूटर है। हाल ही में कंपनी ने अपने इस स्कूटर को नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ अपडेट किया है। इसमें 124cc का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 2-वाल्व SOHC इंजन दिया है। यह इंजन 6750 rpm पर 8.6 Bhp का पावर और 5500 rpm पर 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, और रियर में स्विंग आर्म सस्पेंशन दिया गया है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। स्कूटर की लंबाई 1870 मिलीमीटर, चौड़ाई 690 मिलीमीटर और ऊंचाई 1160 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 773 मिलीमीटर है। Suzuki Access 125 BS6 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत Rs 67,100 रुपये से 71,700 रुपये तक है। 
Top 5 BS6 Scooters Sale on India Latest Update top 5 bs6 scooters in india top 5 scooter price in india tvs jupiter aprilia sr 160 suzuki access 125 honda activa 6g top scooter brands in india top scooters in india 2020
Suzuki Burgman Street - फोटो : For Representation Only
Suzuki Burgman Street
अगर आपर दमदार परफॉर्मेंस के साथ स्टाइलिश लुक वाला पावरफुल स्कूटर खरीदने की इच्छा रखते हैं तो Suzuki Burgman (सुजुकी बर्गमन) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। Burgman Street की लंबाई 1880 मिलीमीटर, चौड़ाई 715 मिलीमीटर और ऊंचाई 1140 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 780 मिलीमीटर है। Suzuki Burgman Street में ऑल एल्युमिनियम 124 सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन, 2-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 6750 आरपीएम पर 8.7ps का पावर और 5500 आरपीएम पर 10Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, रियर में स्विंग आर्म सस्पेंशन दिया गया है। Burgman Street की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 77,900 रुपये है। 
विज्ञापन
Top 5 BS6 Scooters Sale on India Latest Update top 5 bs6 scooters in india top 5 scooter price in india tvs jupiter aprilia sr 160 suzuki access 125 honda activa 6g top scooter brands in india top scooters in india 2020
Aprilia SR - फोटो : For Representation Only
Aprilia SR 160 
Aprilia SR 160 (एप्रीलिया एसआर 160) को बाजार में आए लगभग 4 साल बीत गए हैं और यह अभी भी सबसे ज्यादा स्टाइलिश और स्पोर्टी लुक वाला स्कूटर है। Aprilia SR में 14-इंच व्हील मिलते हैं जिससे इसमें सफर किसी भी अन्य स्कूटर से बिल्कुल अलग अनुभव देता है। इसका व्हीलबेस भी अन्य कई कम्यूटर बाइक्स की तुलना में बड़ा है। Aprilia SR को हाल ही में 160cc BS6 इंजन के साथ अपडेट किया गया है। यह इंजन एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर, एफआई है। यह इंजन 7600rpm पर 11hp का पावर और 6,000rpm पर 11.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Aprilia SR 160 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.04 लाख से लेकर 1.14 लाख रुपये है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed