सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

खत्म हुआ इंतजार, सामने आया BS6 पेट्रोल इंजन वाली Vitara Brezza का नया अवतार!

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 28 Dec 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Upcoming 2020 Maruti Brezza with BS6 Petrol engine facelift pictures leaked, launching in Feb 2020
Maruti Vitara Brezza facelift 2019

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUV Maruti Vitara Brezza का फेसलिफ्ट आने वाला है। साल 2019 के जाते-जाते उसके नए वर्जन की कुछ फोटो लीक हुई हैं। माना जा रहा है कि नई विटारा ब्रेजा को BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि फेसलिफ्ट ब्रेजा को अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है।


 

Trending Videos
Upcoming 2020 Maruti Brezza with BS6 Petrol engine facelift pictures leaked, launching in Feb 2020
suzuki vitara brezza - फोटो : सांकेतिक

2016 में लॉन्च

मारुति ने ब्रेजा को साल 2016 के ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया था। उसके बाद से कंपनी अभी तक इसका कोई फेसलिफ्ट नहीं उतारा है। ब्रेजा का बाजार में मजबूत पकड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ह्यूंदै वेन्यू के आने के बाद भी इसकी बिक्री पर थोड़ा बहुत तो असर पड़ा लेकिन नंबर का ताज कोई नहीं छीन सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming 2020 Maruti Brezza with BS6 Petrol engine facelift pictures leaked, launching in Feb 2020
Mareuti Vitara Brezza Facelift - फोटो : Social Media

नई हेडलैंप्स डिटेलिंग

वहीं अब इसकी कुछ पिक्चर्स लीक हुई हैं। माना जा रहा है कि नई विटारा ब्रेजा को BS6 पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल ब्रेजा डीजल इंजन में ही आती है। लीक हुई फोटोग्राफ्स में नई हेडलैंप्स डिटेलिंग दिखाई दे रही है। साथ ही, उनमें LED हेडलैंप्स के साथ DRL भी दी गई है। इसके अलावा क्रोम ग्रिल्स, रीप्रोफाइल बंपर, बड़ी फॉग लाइट दी गई है।

Upcoming 2020 Maruti Brezza with BS6 Petrol engine facelift pictures leaked, launching in Feb 2020
Mareuti Vitara Brezza Facelift - फोटो : Rushlane

क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर

वहीं खबरें हैं कि मारुति इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट, क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, पुशबटन स्टार्ट, डुअल एयरबैग्स, नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रेश अपहलोस्ट्री दी जा सकती है। साथ ही ह्यूंदै वेन्यू को टक्कर देने के लिए ब्रेजा में कनेक्टिंग फीचर दिया जा सकता है। मारुति ने जून में कहा था कि मौजूदा डीजल इंजन को बीएस6 में अपग्रेड करना संभव नहीं है, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि मारुति जल्द ही इसका पेट्रोल वर्जन लेकर आएगी।

विज्ञापन
Upcoming 2020 Maruti Brezza with BS6 Petrol engine facelift pictures leaked, launching in Feb 2020
Mareuti Vitara Brezza Facelift - फोटो : Rushlane

1.2 लीटर या 1.5 लीटर इंजन

मौजूदा विटारा ब्रेजा में 1.3 लीटर का डीजल इंजन आता है। वही फेसलिफ्ट विटारा ब्रेजा में बलेनो का 1.2 लीटर डुअलजेट पेट्रोल  या फिर अर्टिगा में आ रहा 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। 1.2 लीटर इंजन 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि 1.5 लीटर का इंजन 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। ये दोनों ही इंजन स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed