कार र्निमाता कंपनियो के साथ साथ बाइक कंपनिया भी अपनी अपकंमिंग बाइक्स को लेकर चर्चा में है। मार्केट में कई ऐसी बाइक्स आ रही है जिनका लंबे समय से इंतजार था। तो कई ऐसी जिनका शायद आपको अंदाजा भी ना हो । आज हम आपको ऐसी बाइक्स के बारे में बताएंगें जो बहुत जल्द मार्केट में दस्तक देंगी।
जल्द लांच होगी यह 5 बाइक,सबमें एक अलग है खूबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल एनफील्ड की interceptor 650 और continental GT 650
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की इंटरसेप्टर (interceptor) 650 और continental GT 650 बाइकस को इस माह के अन्त तक लांच किया जा सकता है। रॉयल एनफील्ड Interceptor 650 और Continental GT 650 दोनों बुलेट में 650 सीसी का पैरलल ट्विन इंजन लगा है जो 47 बीएचपी की पावर और 52 एनएम टॉर्क जेनरेट करेगा। दोनों बुलेट में 6 स्पीड मैनुअल गिरयरबॉक्स और स्लिपर क्लिच दिया है।
दोनों बुलेट की लेंथ 2122 एमएम और वील बेस 1,400एमएम होगी। बुलेट की सीट की ऊंचाई 804 एमएम (mm) रहेगी। स्टाइल में यह Royal Enfield Continental GT 650 का डिजाइन कैफे रेसर और Interceptor 650 का डिजाइन स्ट्रीट बाइक जैसी होंगी। इंटरसेप्टर में 13.7 लीटर का फ्यूल टैंक होगा, जबकि कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में इससे थोड़ा छोटा 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
टीवीएस डैज (TVS Dazz)
भारत की ऑटोमोबाइल कंपनी टीवीएस ने अपना बेहतरीन स्कूटर टीवीएस डैज (TVS Dazz) फिलीपींस के बाजार में कुछ समय पहले लांच किया था। देखा जाए तो टीवीएस के स्कूटर भारत में काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं इस स्कूटर में 110 सीसी का सिंगल सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 8.57 बीएचपी की पावर और 8.3 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।
इस स्कूटर में 14 इंच के व्हील, टेलीस्कॉपिक सस्पेंशन, सिंगल शॉक एब्सोरबर और पावर ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस स्कूटर का लुक काफी ज्यादा अलग है जो कि लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ सकता है। ये स्कूटर माइलेज के मामले में सबसे आगे है। जबकी इस स्कूटर की कीमत लगभग 55 से 60 हजार रुपये तक ही होगी।
Benelli इंपेरियल 400 क्रूजर
इटली की सबसे पुरानी मोटरसाइकल बनाने वाली कंपनी Benelli की इंपेरियल 400 क्रूजर बाइक भी भारत में लांच होगी। फिलहाल इसके लिए आपको थोडा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि इस बाइक को 2019 तक भारतीय मार्केट में उतारा जा सकता है। कंपनी ने अपनी इस बाइक को सबसे पहले ईआईसीएमए 2017 ऑटो एक्सपो में पेश किया था। इस लेटेस्ट बाइक को रेट्रो क्रूजर बाइक का लुक दिया है।
कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Dante Bustos के अनुसार इम्पीरीयल 400 बाइक कंपनी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बाइक होगी जिसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड की बाइकों से होगा। फिलहाल भारतीय मार्केट में 350-500 सीसी बाइक के सेगमेंट में अब तक सिर्फ रॉयल एनफील्ड की बाइक्स का ही कब्जा है लेकिन आने वाले दिनों नें रॉयल एनफील्ड की मुश्किलें बढ़ने वाली है क्योंकि हार्ले डेविडसन भी 250-300 सीसी की बाइक भारत में लांच करने वाला है।
अब बेनेली ने भी अपनी 400 सीसी की बाइक को भारत में लांच करने की घोषणा कर दी है। अब मार्केट में अपना दबदबा बनाए रखना एनफील्ड के सामने एक बड़ी चुनौती है।
अगस्ता ड्रैगस्टर 800 आरआर
इतालवी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी एमवी अगस्ता अपनी नई बाइक अगस्ता ड्रैगस्टर 800 आरआर को सितंबर महीने में लांच कर सकती है। एमवी अगस्ता ड्रैगस्टर 800 आरआर एक 798 सीसी तीन सिलेंडर इंजन से 6 गियर गियरबॉक्स के साथ 138 बीएचपी को जनरेट करेगा। वहीं इंजन में रेस-स्पेक काउंटर-रोटेटिंग क्रैंकशाफ्ट और संशोधित बैलेंस शाफ्ट भी शामिल है। ड्रैगस्टर 800 आरआर, रियर-व्हील आरएलएम के साथ बॉश 9+ एबीएस यूनिट से सुसज्जित है। इसकी कीमत लगभग 12.70 लाख रुपये हो सकती हैं।