देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 48 घंटों में दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में सड़क पर सफर करने वाले वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। खराब मौसम में ड्राइविंग करना न सिर्फ जोखिम भरा होता है, बल्कि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे में आपको कार-बाइक चलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूर रखना चाहिए।
2 of 8
अनावश्यक यात्रा से बचें
- फोटो : अमर उजाला
अनावश्यक यात्रा से बचें
मौसम विभाग ने तेज आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। यदि बहुत जरूरी न हो तो वाहन लेकर बाहर निकलने से बचें। तूफान के दौरान पेड़ या बिजली के खंभे गिरने का खतरा बना रहता है। अगर आप किसी टूर पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिलहाल इसे टाल सकते हैं।
3 of 8
धीमी गति से चलाएं वाहन
- फोटो : Adobe Stock
धीमी गति से चलाएं वाहन
तेज हवा और फिसलन भरी सड़कों पर तेज रफ्तार जानलेवा हो सकती है। हमेशा निर्धारित सीमा से कम गति पर वाहन चलाएं और दूसरे वाहनों से सेफ डिस्टेंस बनाकर चलें।
4 of 8
मैदान में खड़े वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खुली जगह गाड़ी पार्क करने से बचें
अपने वाहन को पेड़, बोर्ड, बिजली के खंभे या अस्थायी ढांचों के पास खड़ा करने से बचें। तेज हवा में इनके गिरने का खतरा बना रहता है जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा सकता है।
5 of 8
हेडलाइट और इंडिकेटर चालू रखें
- फोटो : अमर उजाला
हेडलाइट चालू रखें
बारिश और धूलभरी आंधी में विजिबलिटी कम हो जाती है। ऐसे में हेडलाइट का इस्तेमाल कर अन्य वाहनों को अपनी मौजूदगी की जानकारी दें।