{"_id":"6703dd1d531d1a907c01bd19","slug":"install-infotainment-system-in-car-via-aftermarket-service-know-detail-here-2024-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Tips: कार में ऑफ्टरमार्केट से लगवा रहे हैं इंफोटेनमेंट सिस्टम? तो इन चार दिक्कतों को पहले ही जान लीजिए","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: कार में ऑफ्टरमार्केट से लगवा रहे हैं इंफोटेनमेंट सिस्टम? तो इन चार दिक्कतों को पहले ही जान लीजिए
कार बाजार में आजकल आने वाली कारों में कई एडवांस फीचर्स और सिस्टम देखने को मिलते हैं। ऐसे में कार में मिलने वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम काफी अहम भूमिका निभाता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम की वजह से ही लोग कार के भीतर म्यूजिक से लेकर नेविगेशन तक का काम आसानी से कर पाते हैं। हालांकि, कारों में इंफोटेनमेंट स्क्रीन का साइज अलग-अलग होता है। इसके साथ ही कई कारों में इंफोटेनमेंट सिस्टम काफी पुराने मॉडल और फीचर्स के साथ आता है। ऐसे में अगर आप गाड़ी के इंफोटेनमेंट सिस्टम को बदलने की सोच रहे हैं और ऑफ्टरमार्केट से नया इंफोटेनमेंट सिस्टम इंस्टाल करवाने की तैयारी कर रहे हैं तो एक बार नीचे दी गई जानकारी को जान लीजिए।
तालमेल की कमी
2 of 5
Car Tips
- फोटो : FREEPIK
कार में इंफोटेनमेंट सिस्टम बदलवाने से गाड़ी पर कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं। अगर आप कंपनी से अलग जाकर मतलब ऑफ्टरमार्केट से इंफोटेनमेंट सिस्टम लगवाना चाहते हैं तो इससे नुकसान हो सकता है। जी हां, कई बार ऑफ्टरमार्केट से लगवाया गया इंफोटेनमेंट सिस्टम कार के अन्य फीचर्स के साथ सही तरीके से तालमेल नहीं बिठा पाता है। ऐसे में कार में दिक्कत आ सकती है।
इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी
3 of 5
Car Tips
- फोटो : FREEPIK
कार निर्माता कंपनी से अलग अगर कार में ऑफ्टरमार्केट से इंफोटेनमेंट सिस्टम लगवाया जाए तो कई बार गाड़ी में कुछ इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी हो जाती है। दरअसल, ऑफ्टरमार्केट से मिलने वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम कंपनी से अलग होता है। ऐसे में कार की वायरिंग और ऑफ्टरमार्केट इंफोटेनमेंट सिस्टम के बीच सेट नहीं हो पाता है और बाद में परेशानी खड़ा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खत्म हो जाती है वारंटी
4 of 5
Car Tips
- फोटो : FREEPIK
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ऑफ्टरमार्केट का इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाने के बाद कंपनी द्वारा निर्धारित की गई वारंटी समाप्त हो जाती है। इस वजह से कार में मोटा खर्चा करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप ऑफ्टरमार्केट से गाड़ी का इंफोटेनमेंट सिस्टम कार में लगवाने की सोच रहे हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
सेफ्टी फीचर्स में दिक्कत
5 of 5
Car Tips
- फोटो : FREEPIK
कार में ऑफ्टरमार्केट से इंफोटेनमेंट सिस्टम लगवाने से कई बार कार के सेफ्टी फीचर्स में दिक्कत होने लगती है। दरअसल, ऑफ्टरमार्केट का इंफोटेनमेंट सिस्टम कंपनी से अलग होता है। ऐसे में इसमें सुरक्षा मानकों का सही तरीके से ध्यान नहीं रखा जाता है। काफी लोगों को इस बात की सही जानकारी नहीं होती है, इस वजह से कार की सेफ्टी सेटिंग में गड़बड़ी हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।