{"_id":"60b247258ebc3e78bf0fe06c","slug":"rolls-royce-boat-tail-the-most-expensive-car-in-the-world-rolls-royce-introduces-bespoke-coachbuilt-boat-tail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rolls-Royce Boat Tail: दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे, सिर्फ 3 कार बनेंगी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Rolls-Royce Boat Tail: दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे, सिर्फ 3 कार बनेंगी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 31 May 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Rolls-Royce Boat Tail
- फोटो : Rolls Royce
Rolls-Royce Boat Tail Luxury Car: दुनिया में प्रीमियम लग्जरी बनाने वाली मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी Rolls-Royce (रॉल्स-रॉयस) ने दुनिया की सबसे महंगी कार लॉन्च की है। रॉल्स रॉयस ने 2021 Rolls-Royce Boat Tail (बोट टेल) नाम से यह कार पेश की है। कंपनी ने इस कार की कीमत 20 मिलियन पाउंड (करीब 205 करोड़ रुपये) रखी है। बता दें कि इस कीमत में रॉल्स रॉयस की ही महंगी फैंटम लिमोजिन जैसी 40 कारें खरीदी जा सकती हैं। हाल ही में कोच बिल्डिंग को फिर से शुरू करने के एलान के बाद, रॉल्स-रॉयस ने दुनिया की सबसे महंगी प्रोडक्शन कार से पर्दा उठाया है। कंपनी के तीन ग्राहकों द्वारा कमीशन किया गया, Boat Tail (बोट टेल) के पहला ग्राहक की व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के साथ इसे पेश किया गया है। तो आप जिस कार को देख रहे हैं वह लगभग छह मीटर लंबी लॉन्ग ग्रैंड टूअरर कार है, जिसमें कैनोपी रूफ और पीछे के डेक के नीचे एक 'होस्टिंग सूट' जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आखिर इस कार में ऐसी क्या बात है कि यह इतनी कीमती है। यहां जानते हैं कार की सारी डिटेल्स।
Trending Videos
Rolls Royce Boat Tail
- फोटो : Rolls Royce
Boat Tail कार Rolls-Royce Sweptail कार से प्रेरित है। यह अकेला ऐसा मॉडल है जो इस लग्जरी कार निर्माता की अब तक की सबसे महंगी कार थी। इसे 2017 में 12.8 मिलियन पाउंड (करीब 132 करोड़ रुपये) में बेचा गया था। 2021 Rolls-Royce Boat Tail की बात करें तो इसमें इतनी खूबियां दी गई हैं कि आप गिनते-गिनते थक जाएं। कंपनी ने ऐसी सिर्फ 3 कारें बनाई हैं। रॉल्स-रॉयस ने अपनी इस कार को खरीदने वाले सबसे पहले ग्राहक का नाम गुप्त रखा है। लेकिन कहा जा रहा है कि वे अमेरिका के कोई रैपर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rolls Royce Boat Tail
- फोटो : Rolls Royce
बोट टेल इस रॉल्स-रॉयस कार के पिछले हिस्से को कहा गया है, जिसका आकार जे-क्लास रेसिंग यॉट जैसा है। नॉटिकल-थीम वाले इस लग्जरी वाहन का रियर डेक पिकनिक सेट में बदल जाता है। कार के पीछे का हिस्सा तितली के पंख की तरह खुल जाता है। इसमें डिनर सेट, चेयर, शैम्पेन ठंडी करने का फ्रीजर, कटलरी, ओवन और बहुत कुछ है।
Rolls Royce Boat Tail
- फोटो : Rolls Royce
2021 रोल्स-रॉयस बोट टेल चार सीटों वाली लग्जरी कार है। इस कार की लंबाई 19 फीट है। इसकी चौड़ाई 6.7 फीट और ऊंचाई 5.2 फीट है। यह लग्जरी कार निर्माता के नए कोचबिल्ड कार्यक्रम के तहत कमिशन की गई पहली रॉल्स रॉयस कार है। 2021 रोल्स-रॉयस बोट टेल कार में 6.7-लीटर का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया गया है। यह कार सिर्फ 5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटी की रफ्तार पकड़ सकती है।
विज्ञापन
Rolls Royce Boat Tail
- फोटो : Rolls Royce
कार के इंटीरियर में खास लेदर इस्तेमाल किया गया है। इंटीरियर में कई जगह वुडन फिनिश है और इसे क्लाइंट का पसंदीदा ब्लू कलर दिया गया है। रोल-रॉयस के कर्मचारियों को इस कार को हाथ से बनाने में चार साल से अधिक का समय लगा। रॉल्स-रॉयस के मुताबिक, इस सुपर-लक्जरी कार को बनाने के लिए ब्रांड के डिजाइनरों के साथ बातचीत करने वाले तीन ग्राहकों ने एक ही बात कही, "मुझे कुछ ऐसा दिखाओ जो मैंने पहले कभी नहीं देखा।"

कमेंट
कमेंट X