सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Simple One: सिंपल एनर्जी ने खोला पहला प्लांट, जल्द शुरू होगा One EV का उत्पादन, फुल चार्ज में चलेगा 300 किमी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 03:30 PM IST
विज्ञापन
Simple Energy Opens First Plant in Tamil Nadu Simple One Electric Scooter Delivery Date
Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant - फोटो : Simple Energy
भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेगमेंट और उसमें भी खासकर इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर ग्राहकों में मन में जो सबसे बड़ा संशय रहता है वह है इनकी ड्राइविंग रेंज। राइडर के मन में एक डर रहता है कि कहीं बीच रास्ते में स्कूटर की चार्जिंग खत्म न हो जाए। बेंगलुरु स्थित स्टार्ट-अप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) भारतीय बाजार में एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने वाली है जो आपकी ड्राइविंग रेंज की चिंता को खत्म कर देगा। इसकी सबसे खास बात है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 300 किमी तक चलने का वादा करता है।


जल्द शुरू होगा Simple One का उत्पादन
सिंपल एनर्जी ने तमिलनाडु के शूलगिरी में अपने नए मैन्युफेक्चरिंग प्लांट Simple Vision 1.0 (सिंपल विजन 1.0) का उद्घाटन किया है। नई फैसिलिटी एक लाख वर्ग फुट में फैली हुई है और यह One (वन) इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए ब्रांड का प्रोडक्शन बेस होगा। 2021 में पेश किया गया Simple One (सिंपल वन) इलेक्ट्रिक स्कूटर का जल्द ही इस नए प्लांट में उत्पादन शुरू होगा और इसकी डिलीवरी इस साल के आखिर में शुरू होने वाली है। 
Trending Videos
Simple Energy Opens First Plant in Tamil Nadu Simple One Electric Scooter Delivery Date
Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant - फोटो : Simple Energy
सिंपल विजन 1.0 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट 100 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया गया है और इसकी स्थापित वार्षिक क्षमता 10 लाख यूनिट है। कंपनी का कहना है कि प्लांट सामान्य असेंबली लाइन, इलेक्ट्रिक मोटर निर्माण, बैटरी निर्माण, इन-हाउस वाहन टेस्टिंग सुविधा और अन्य में 700 से ज्यादा कर्मियों को रोजगार दे सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Simple Energy Opens First Plant in Tamil Nadu Simple One Electric Scooter Delivery Date
Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant - फोटो : Simple Energy
नए मैन्युफेक्चरिंग प्लांट के उद्घाटन के मौके पर सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ सुहास राजकुमार ने कहा, "हमने यह यात्रा चार साल पहले शुरू की थी और हम ऐसे चरण में पहुंच चुके हैं जहां हम उत्पादन और डिलीवरी से सिर्फ एक कदम दूर हैं। 
Simple Energy Opens First Plant in Tamil Nadu Simple One Electric Scooter Delivery Date
Simple One Electric Scooter Simple Energy Plant - फोटो : Simple Energy
शूलगिरी, तमिलनाडु में सिंपल की पहली निर्माण इकाई का उद्घाटन भविष्य की विस्तार योजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। सही और अनुभवी प्रतिभा ने हमें आर एंड डी में सर्वोत्तम रणनीतियों को मंथन करने और एक अच्छी तरह से सुसज्जित प्लांट लगाने के लिए सही रास्ता दिखाया है जो सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर का उत्पादन शुरू करेगा।" 
विज्ञापन
Simple Energy Opens First Plant in Tamil Nadu Simple One Electric Scooter Delivery Date
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
Simple One की खूबियां
सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.2kWh की फिक्स बैटरी और 1.6kWh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसमें 8.5kW का मोटर मिलता है, जो 11.3 hp का पावर जेनरेट कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 300 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed