{"_id":"680b88c4ea500543450ad554","slug":"transport-ministry-asks-bengaluru-based-ev-maker-ola-electric-for-trade-certificates-claims-report-2025-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola Electric: ट्रेड सर्टिफिकेट को लेकर मुश्किल में फंसी ओला इलेक्ट्रिक, परिवहन मंत्रालय ने भेजा नोटिस","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ola Electric: ट्रेड सर्टिफिकेट को लेकर मुश्किल में फंसी ओला इलेक्ट्रिक, परिवहन मंत्रालय ने भेजा नोटिस
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 25 Apr 2025 06:36 PM IST
सार
ओला इलेक्ट्रिक की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार उसे भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय की ओर से नोटिस मिला है, जिसमें ट्रेड सर्टिफिकेट को लेकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
Bhavish Aggarwal, Ola Electric founder and CMD
- फोटो : PTI
ओला इलेक्ट्रिक की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार उसे भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय की ओर से नोटिस मिला है, जिसमें ट्रेड सर्टिफिकेट को लेकर जवाब मांगा गया है। बंगलूरू की इस ईवी कंपनी पर पहले से ही कई सवाल उठ रहे थे, और अब यह नया मामला सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार की ओर से जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि, "आपको निर्देश दिया जाता है कि यह पत्र मिलने के सात दिनों के भीतर पत्र में पूछे गए सवालों का जवाब दें, वरना सख्त कार्रवाई हो सकती है।"
Trending Videos
Ola Electric Scooter
- फोटो : PTI
नए शो-कॉज नोटिस में क्या है?
ओला को गुरुवार को नया नोटिस भेजा गया, जिसमें उनसे कई अहम जानकारियां मांगी गई हैं। सरकार ने कंपनी से ये बताने को कहा है कि उनके पास कितने बिक्री सेंटर और सर्विस सेंटर हैं। और पिछले तीन सालों में कितने ट्रेड सर्टिफिकेट मिले हैं, साथ ही ये भी बताना होगा कि ये सर्टिफिकेट कब मिले थे।
इसके अलावा ओला को ये भी साफ करना होगा कि क्या उनके किसी सेंटर पर बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन रखे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कंपनी को ये भी बताना होगा कि फरवरी महीने में बेचे गए 7,820 स्कूटर्स में से हर एक मॉडल और वेरिएंट की पूरी डिटेल क्या है।
यह भी पढ़ें - Ferrari 458 Spider: सपनों की फेरारी जलकर हुई खाक, एक घंटे पहली ही ली थी लग्जरी सुपरकार की डिलीवरी

Ola S1 Air Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
महाराष्ट्र सरकार भी हुई सख्त
ये कार्रवाई उस मीडिया रिपोर्ट के बाद और तेज हो गई, जिसमें बताया गया कि महाराष्ट्र का परिवहन विभाग राज्य के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) को उन ओला इलेक्ट्रिक स्टोर्स को बंद करने के निर्देश दे रहा है जो ट्रेड सर्टिफिकेट के बिना चल रहे हैं। महाराष्ट्र के संयुक्त परिवहन आयुक्त ने अपने ईमेल में कहा है, "ऐसे सेंटर को बंद करने की कार्रवाई की जाए और उसका ओरिजिनल ट्रेड सर्टिफिकेट रद्द किया जाए।"
यह भी पढ़ें - Colour-Coded Sticker: क्यों जरूरी है कलर-कोडेड फ्यूल स्टीकर? जानें कैसे बनवाएं ऑनलाइन

- फोटो : X/@bhash
121 स्टोर बिना अनुमति के चल रहे थे
सरकारी छापे के दौरान यह सामने आया कि ओला इलेक्ट्रिक के कुल 146 स्टोर्स में से 121 स्टोर बिना ट्रेड सर्टिफिकेट के काम कर रहे थे। इनमें से 75 स्टोर्स अब तक बंद किए जा चुके हैं और 192 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स जब्त कर लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 में हाइब्रिड वाहनों को भी मिलेंगी ईवी जैसी छूट! जानें डिटेल्स

Ola Electric Scooter Plant
- फोटो : Ola Electric
ओला की सफाई - हमें कोई जानकारी नहीं
इस पूरे मामले पर ओला ने शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज को जवाब देते हुए कहा, "हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि महाराष्ट्र में हमारे 100 से ज्यादा शोरूम को तुरंत बंद करने का कोई आदेश आया है। साथ ही, हमने पहले ही 21 मार्च 2025 को एक्सचेंज को यह सूचित किया था कि हमें चार राज्यों से ट्रेड सर्टिफिकेट से जुड़े नोटिस मिले हैं।"
यह भी पढ़ें - Toll Tax: ANPR टोल कलेक्शन सिस्टम वाला पहला हाईवे होगा एनसीआर का यह एक्सप्रेसवे, टोल प्लाजा पर बिना रुके अपने आप कटेगा टोल
यह भी पढ़ें - Tesla Cybertruck: मॉडल वाई के बाद, टेस्ला साइबरट्रक भारत में देखा गया, जानें पूरी डिटेल्स