सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Zontes 350R: चीनी कंपनी ने भारत में लॉन्च की धांसू स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 05 Oct 2022 05:21 PM IST
सार

चीन की दोपहिया निर्माता कंपनी Zontes (जोंटेस) ने भारत में अपनी 350R स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। जानें इसकी पूरी स्पेसिफिकेशंस और डिटेल्स।

विज्ञापन
Zontes 350R Streetfighter Motorcycle Launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
Zontes 350R - फोटो : Zontes
चीन की दोपहिया निर्माता कंपनी Zontes (जोंटेस) ने भारत में अपनी 350R स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल को 3.15 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। कलर के आधार पर बाइक की कीमत निर्भर करती है और यह ब्लैक एंड व्हाइट कलर ऑप्शन के लिए 3.37 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने कहा है कि ये Zontes 350R की इंट्रोडक्ट्री कीमत है। यानी भविष्य में बाइक की कीमत में इजाफा हो सकता है। 
Trending Videos
Zontes 350R Streetfighter Motorcycle Launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
Zontes 350R - फोटो : Zontes
लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, Zontes 350R में कोणीय हेडलैंप मिलता है जिससे इसका लुक काफी शार्प नजर आता है। इसमें एक्सटेंडेड टैंक श्राउड, स्लैश-कट एग्जॉस्ट और स्टेप-अप स्टाइल सीट के साथ एक मस्कुलर फ्यूल टैंक मिलता है। मोटरसाइकिल में ऑल-एलईडी लाइटिंग, स्लिपर क्लच, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 5.0-इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कीलेस कंट्रोल, डुअल फास्ट चार्जिंग यूएसबी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और बहुत कुछ मिलता है। बाइक के फ्यूल टैंक की क्षमता 15 लीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Zontes 350R Streetfighter Motorcycle Launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
Zontes 350R - फोटो : Zontes
इंजन और पावर
Zontes 350R मोटरसाइकिल में 348 cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 9,500 rpm पर लगभग 37.4 bhp का पावर और 7,500 rpm पर 32 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसके अलावा बाइक में चार राइडिंग मोड्स मिलते हैं। 
Zontes 350R Streetfighter Motorcycle Launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
Zontes 350R - फोटो : Zontes
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
बाइक में सस्पेंशन के लिए 43 मिमी यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक मिलता है। ब्रेकिंग को फ्रंट में 320 mm डिस्क और रियर में 265 सस रोटर स्टैंडर्ड तौर पर मिलने वाले डुअल चैनल ABS के साथ कंट्रोल किया जाता है। मोटरसाइकिल 17 इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती है।

कहां होगी बिक्री
भारत में Zontes की बिक्री हैदराबाद स्थित महावीर समूह की सहायक कंपनी आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया कर रही है। मोटरसाइकिलों को देश भर में नए Moto Vault (मोटो वॉल्ट) डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। 
विज्ञापन
Zontes 350R Streetfighter Motorcycle Launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
Zontes 350R - फोटो : Zontes
कितनी है कीमत
Zontes 350 मोटरसाइकिल की कलर के आधार पर भारत में एक्स-शोरूम कीमत: 
 
कलर वैरिएंट कीमत (रुपये)
Zontes 350R Blue 3,15,000
Zontes 350R Black 3,25,000
Zontes 350R White 3,25,000
Zontes 350X Black and Gold 3,35,000
Zontes 350X Silver and Orange 3,45,000
Zontes 350X Black and Green 3,45,000
Zontes GK350 Black and Blue 3,37,000

मुकाबला
Zontes 350R ब्रांड की एंट्री-लेवल पेशकश है। कंपनी ने इसे सब-400cc मोटरसाइकिल स्पेस के प्रीमियम सेगमेंट में पोजिशन किया है। Zontes 350R का इस सेगमेंट में इसका मुकाबला भारत में KTM 390 Duke और BMW G 310 R से होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed