सब्सक्राइब करें

Bihar Matric Result: किसान का बेटा बना जिला टॉपर तो दूसरे पायदान पर कोच अटेंडेंट की बेटी; बताई अपनी-अपनी मंजिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 31 Mar 2024 05:32 PM IST
सार

Bihar Matric Result: किसान का बेटा बना जिला टॉपर तो दूसरे पायदान पर कोच अटेंडेंट की बेटी; बताई अपनी-अपनी मंजिल
Bihar Matric Result: Satish Kumar topped the district in Nalanda, Kajal Kumari secured second position
 

विज्ञापन
Bihar Matric Result: Satish Kumar topped the district in Nalanda, Kajal Kumari secured second position
बिहार मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर सतीश कुमार और काजल कुमारी - फोटो : Bihar Matric Result: Satish Kumar topped the district in Nalanda, Kajal Kumari secured second positi

बिहार बोर्ड के मैट्रिक रिजल्ट में नालंद के मगध उच्च विद्यालय ओकनावा के छात्र ने जिला टॉप किया है। मूलतः बिहार शरीफ प्रखंड के शेखोपुर गांव के रहने वाले शिवकुमार दानी के बेटे सतीश कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 479 नंबर लाकर जिला टॉप किया है। बिहार बोर्ड के द्वारा जारी की गई 51 टॉपर की सूची में सतीश कुमार 10वीं रैंक पर हैं।


 
दो भाइयों में सबसे छोटे हैं सतीश
सतीश कुमार दो भाइयों में सबसे छोटे हैं। बड़े भाई सूरज कुमार देहरादून से बीएसए कर रहे हैं। वहीं, पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। सतीश अपनी सफलता के पीछे माता-पिता, बड़े भाई और ट्यूशन के शिक्षक सुबोध कुमार तथा स्कूल के शिक्षक को श्रेय देते हैं।

Trending Videos
Bihar Matric Result: Satish Kumar topped the district in Nalanda, Kajal Kumari secured second position
सतीश कुमार को मिठाई खिलाते माता-पिता - फोटो : Bihar Matric Result: Satish Kumar topped the district in Nalanda, Kajal Kumari secured second positi

इंजीनियर बनने की है चाह
सतीश कुमार आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं। सतीश ने बताया कि उन्होंने सात से आठ घंटे तक पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। वहीं, सतीश की सफलता के बाद पूरा परिवार और गांव वाले खुश हैं। बधाई देने वालों का सतीश के घर पर तांता लग रहा है। सतीश ने बताया कि उनका सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है, कभी-कभार पढ़ाई के सिलसिले में वह व्हाट्सएप जरूर यूज करते हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें इंटरव्यू के लिए पटना बुलाया गया था। सभी सब्जेक्ट के लिए अलग-अलग शिक्षक थे। प्रश्न आसान थे, जिनका उन्होंने सही-सही जवाब दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Matric Result: Satish Kumar topped the district in Nalanda, Kajal Kumari secured second position
काजल कुमारी को मिठाई खिलाते परिवारजन - फोटो : Bihar Matric Result: Satish Kumar topped the district in Nalanda, Kajal Kumari secured second positi

काजल बनीं दूसरी जिला टॉपर
वहीं, नालंदा के हिलसा की बेटी ने मैट्रिक परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। मूलतः हिलसा प्रखंड के बलभद्रसराय निवासी राहुल कुमार की बेटी काजल कुमारी ने 10वीं की परीक्षा में 479 अंक प्राप्त किए हैं। बिहार बोर्ड द्वारा जारी की गई 51 सफल छात्रों की सूची में काजल कुमारी 10वीं रैंक पर हैं।
 
डॉक्टर बनने की है इच्छा
काजल कुमारी आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। दो बहनों और एक भाई में वह सबसे बड़ी हैं। पिता ट्रेन पर कोच अटेंडेंट का काम करते हैं, जबकि मां गृहणी हैं। काजल कुमारी हिलसा शहर स्थित रामबाबू हाई स्कूल की छात्रा हैं। काजल अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देती हैं। काजल ने बताया कि सेल्फ स्टडी और स्कूल, ट्यूशन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। काजल की इस सफलता पर परिवार वालों में खुशी झलक रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed