मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दौरान शनिवार को बक्सर जिले में पहुंचे। इस दौरान वे जिले के सिमरी प्रखंड के केशोपुर बहुग्रागी जलापूर्ति प्लांट का उद्घाटन और जिला अंतर्गत अन्य विकास योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन व शिलान्यास तथा विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।
Pragati Yatra: बक्सर को 450 करोड़ की सौगात दिए सीएम नीतीश कुमार, समीक्षा बैठक में की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
CM Nitish Kumar: प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार के सर्किट हाउस पहुंचने को लेकर रास्ते में लगाए गए फूलों के गमले को लोगों ने लूट लिया। हालांकि, यह घटना सीएम के लौटने के बाद हुई। वहीं, सीएम नीतीश बक्सर को 450 करोड़ की सौगात दिए।
इसके पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री लगभग 10:20 पर केशोपुर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। इसके बाद उन्होंने परसनपाह में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया, जिसके बाद वह सड़क मार्ग से बक्सर रामरेखा घाट पहुंचे। यहां उन्होंने घाट का निरीक्षण किया तथा एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया।
रामरेखा घाट पर उन्होंने गंगा घाट का निरीक्षण किया। उसके विकास के लिए योजनाएं बनाने की बात कही, साथ ही घाट पर उनका स्वागत करने के लिए खड़े कलाकारों का भी उन्होंने अभिनन्दन किया। मौके पर नगर परिषद की सभापति कमरुन निशा फरीदी ने सीएम को तस्वीर भेंट की। मौके पर रेड क्रॉस सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट परिसर में किया विकास कार्यों की समीक्षा
वहां से सीएम सर्किट हाउस पहुंचे, कुछ देर विश्राम तथा अल्पाहार के बाद उन्होंने कुछ विशेष नेताओं से मुलाकात की और फिर समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बक्सर प्रगति यात्रा के दौरान लगभग 400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
रामरेखा घाट पर दलितों ने किया विरोध
बक्सर में सीएम के रामरेखा घाट जाने के दौरान अजीबो-गरीब स्थिति देखने को मिली। जब वार्ड-15 के रामरेखा घाट दलित बस्ती के लोग अपनी बुनियादी समस्याओं को लेकर उनसे मिलना चाहते थे। दलित बस्ती की महिला मुन्नी देवी ने कहा कि जब वे अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाने पहुंचे तो प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें जबरन पीछे धकेल दिया। इस व्यवहार से नाराज होकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
उसने कहा, उनके पास न तो रहने के लिए घर है, न जमीन और न ही पीने के पानी की व्यवस्था। दलित बस्तीवासियों का कहना है कि वे वर्षों से घर, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री के आगमन से जगी उम्मीदें भी टूट गईं, जब उन्हें मिलने तक की अनुमति नहीं दी गई। बता दें कि जैसे ही सीएम बक्सर सर्किट हाउस से निकले उनके स्वागत के लिए सजाए गए गमलों पर लोगों ने धावा बोल दिया। विशेषकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग गमलों में लगे पौधे और फूल लेकर भागने लगे।
असली समस्याओं को नजर अंदाज करने का लगाया आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जब मुख्यमंत्री आते हैं तो साफ-सफाई और सजावट होती है, लेकिन असली समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी परेशानियों का हल नहीं निकला तो, वे उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
476 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
सीएम ने जिले को 476 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। सिमरी प्रखंड के केशोपुर में 202 करोड़ की लागत से निर्मित बहुग्रामीण जलापूर्ति प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इससे दियारा क्षेत्र के 20 पंचायतों के 51 गांवों में स्थित 36,760 घरों को शुद्ध गंगाजल की आपूर्ति होगी। सबसे बड़ा लाभ उन क्षेत्रों को भी मिलेगा जो आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर थे। अब इन क्षेत्रों के लोगों को गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।
ये किया घोषणाएं
-
ज्योति चौक से बक्सर गोलम्बर पथ का चौड़ीकरण किया जाएगा
-
बक्सर-कोइलवर तटबंध का कालीकरण एवं सड़क निर्माण किया जाएगा
-
कॉव नदी पर मलई बराज का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इसका लगभग 93 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है
-
आईटीआई मैदान में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाएगा
-
भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां संगीत महाविद्यालय स्थापित किया जाएगा
-
राष्ट्रीय उच्च पथ 922 से बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर एवं बाजार तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा
-
बक्सर शहर में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जाएगा
-
भोजपुर-सिमरी पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा
-
बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा
-
धनसोई बाजार बाईपास पथ का निर्माण किया जाएगा
-
बक्सर के बक्सर सदर, सिमरी, चौसा, चौगाई एवं केसठ प्रखण्डों में नये प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण कराया जाएगा
-
एनएच-922 से चक्की ग्राम होते हुये जनेश्वर मिश्रा गंगा सेतु तक सीधी सम्पर्कता प्रदान करने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया जाएगा
-
इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त बक्सर जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जाएगा