फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens: इन ग्रहों पर हो सकते हैं एलियन, आकार में धरती से बड़े हैं सभी एक्सोप्लैनेट, नासा ने की बड़ी खोज

Sun, 18 Feb 2024 03:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Feb 2024 03:55 PM IST
विज्ञापन
Alien News NASA discovers 85 Earth-like exoplanets that could have the right conditions to support life
Alien News - फोटो : iStock

Aliens: क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं? यह जानने के लिए सालों से वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। अब इस सवाल का जवाब जल्द ही मिल सकता है। वैज्ञानिकों ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के डेटा का विश्लेषण किया है। इसके बाद उन्होंने ऐसे 85 एक्सोप्लैनेट (ग्रह) की खोज की है, जहां पर जीवन हो सकता है। यह ग्रह धरती से काफी बड़े हैं और इनका व्यास 11,000 मील से लेकर 350,000 मील तक है। धरती का व्यास 8,000 मील से भी कम है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इन ग्रहों पर तापमान उतना ही है, जितना जीवन को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। जहां पर इंसान जैसे जीव रह सकते हैं। 



अभी तक पांच हजारे से ज्यादा एक्सोप्लैनेट की खोज की जा चुकी है, लेकिन यह तय नहीं किया जा सका था कि किस एक्सोप्लैनेट पर जीवन की संभावना है। वैज्ञानिकों ने पहली बार दावा किया है कि अपने सौरमंडल से बाहर 85 ग्रहों की पहचान की गई है, जहां एलियंस हो सकते हैं।

 

Alien News NASA discovers 85 Earth-like exoplanets that could have the right conditions to support life
Alien News - फोटो : iStock

वारविक विश्वविद्यालय में खगोल विज्ञान के प्रोफेसर फेथ हॉथोर्न के नेतृत्व में एक टीम ने एक लंबा शोध किया। उन्होंने इस शोध में पाया कि सभी 85 एक्सोप्लैनेट अद्वितीय हैं। इनमें कुछ कुछ चट्टानी हो सकते हैं, तो कुछ पर गैसों की मात्रा अधिक हो सकती है। 
 

Alien News NASA discovers 85 Earth-like exoplanets that could have the right conditions to support life
Alien News - फोटो : iStock

योग्य ग्रहों की खोज करना दुर्लभ

फेथ हॉथोर्न ने बताया कि योग्य ग्रहों की खोज बेहद दुर्लभ है, क्योंकि रहने योग्य के लिए बहुत विशिष्ट परिस्थितियों की जरूरत होती है। रहने लायक ग्रह की पुष्टि करने में काफी समय लग जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट के डेटा का विश्लेषण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alien News NASA discovers 85 Earth-like exoplanets that could have the right conditions to support life
Alien News - फोटो : iStock

आमतौर पर कोई ग्रह अपने तारे से धरती और पृथ्वी की दूरी इतना दूर है, तो न गर्म होगा और न ही बहुत ठंडा। यहां पर जीवों के रहने योग्य वातावरण होगा, जिन नए ग्रहों की खोज हुई है, वे भी बिल्कुल ऐसे ही हैं। 

Japan: जापान ने चांद पर किया बड़ा कारनामा, अभी तक किसी देश ने नहीं किया था ऐसा काम

विज्ञापन
Alien News NASA discovers 85 Earth-like exoplanets that could have the right conditions to support life
Alien News - फोटो : iStock

पहली बार देखे गए इतने ग्रह

डॉ. हॉथोर्न और उनकी टीम की अभी काफी कुछ तलाशने की कोशिश है। इनकी सटीक दूरी पता लगाना। धरती की क्या इनका कोई चंद्रमा है। इसके साथ ही इनका निर्माण किस चीज से हुआ है। इन ग्रहों पर ऑक्सीजन या पानी की तरह कोई चीज मौजूद है। 

Pedictions 2024: दुनिया के लिए कैसा होगा 2024? 100 साल पहले की गई थी भविष्यवाणी! जानिए क्या होगा इस साल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed