Mysterious Cave: हमारी धरती रहस्यों से भरी हुई है। पृथ्वी पर कई ऐसी जगहें हैं जिनके रहस्यों से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है। इन रहस्यों की जानने की कोशिश कर रहे वैज्ञानिक आए दिन अपनी खोजबीन में कई चौंकाने वाले खुलासे करते हैं। अब इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने एक प्राचीन मंदिर के नीचे रहस्यमयी गुफाओं को खोजा है। जिस मंदिर के नीचे यह गुफाएं मिली हैं वह तीन हजार साल पुराना है।
Archaeology News: 3000 साल पुराने मंदिर के नीचे मिलीं कई रहस्यमयी गुफाएं, हैरत में पड़े वैज्ञानिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों का मानना है कि मंदिर की भूलभुलैया गैलरियों से ज्यादा ये गुफाएं पुरानी हैं। यह मंदिर समुद्र तल से 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। कई सालों की खुदाई के बाद 35 सुरंगों के बारे में पता चला है। एक दूसरे से जुड़ी सुरंगों का निर्माण 1200 और 200 ईसा पूर्व के बीच एंडीज की तलहटी में हुआ था। रिक का कहना है कि यह सुरंगे बिल्कुल अलग हैं और इनका निर्माण भी अलग तरीके से किया गया है।
जानिए क्या है इतिहास
उन्होंने बताया कि खोज में ऐसी चीजे मिली हैं जिन्हें पहले कभी सुरंगों में नहीं देखा गया था। चाविन डी हुआंतार को साल 1985 में वैश्विक धरोहर घोषित किया गया था। पेरू के सशस्त्र बलों ने 1997 में टुपैक अमारू रिवोल्यूशनरी मूवमेंट विद्रोही समूह के विरुद्ध चाविन डी हुआंतार ऑपरेशन चलाया था। सैनिकों ने इस समूह से बंधक 72 लोगों को छुड़ाने के लिए ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान सैनिकों ने सुरंगों का एक नेटवर्क बनाया था।
स्पेन में भी मिली रहस्यमयी गुफा
वैज्ञानिकों ने स्पेन में भी एक रहस्यमयी गुफा की खोज की है जिसमें 50 हजार साल तक प्राचीन इंसान रहे। वैज्ञानिकों की यह खोज बेहद हैरान करने वाली है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्राचीन इंसानों की कई पीढ़ियां इस रहस्यमयी गुफा में रही होंगी।
दक्षिणी स्पेन के मलागा नाम की जगह हैं जहां यह गुफा स्थित है। इस गुफा का नाम Cueva de Ardales है। इस गुफा की दीवारों पर प्राचीन कलाकृतियां, रेखाचित्र और पेंटिंग्स बनाई गई हैं जिनमें कई बेहद प्रसिद्ध हैं जबकि कुछ बेहद विवादित हैं। अंतरराष्ट्रीय पुरातत्वविदों में इसको लेकर विवाद है। जिस दौरान की बात जा रही है उस समय नीएंडरथल मानव रहा करते थे। अब विवाद यह है कि क्या वह चित्रकारी कर सकते थे इसको लेकर विवाद है।