सब्सक्राइब करें

Weird News: उड़ते जहाज में जन्म लेने वाले बच्चों को कहां की मिलेगी नागरिकता? जानिए क्या कहता है कानून

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Sep 2025 03:21 PM IST
सार

Weird News: दुनिया में कई ऐसे कानून और नियम है, जिनके बारे में बेहद कम लोगों को पता होता है। हालांकि, इनके बारे में लोगों को जानकारी होनी चाहिए। आज हम आपको अपनी खबर में एक ऐसे ही कानून के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
Baby Born Airplane in Mid Air How Is Citizenship and Nationality What Is Rules Know in Details
उड़ते जहाज में जन्म लेने वाले बच्चों को कहां की मिलेगी नागरिकता? - फोटो : Adobe Stock

Weird News: दुनिया में कई ऐसे कानून और नियम है, जिनके बारे में बेहद कम लोगों को पता होता है। हालांकि, इनके बारे में लोगों को जानकारी होनी चाहिए। आज हम आपको अपनी खबर में एक ऐसे ही कानून के बारे में बताएंगे। क्या आपको पता है आसमान में उड़ते अंतरराष्ट्रीय विमान में किसी बच्चे का जन्म हो जाता है, तो उसका जन्मस्थान और उसकी नागरिकता कहां की होगी? इसके लिए सभी देशों के अपने अलग-अलग नियम हैं। भारत में सात महीने या उससे अधिक की गर्भवती महिलाओं के लिए हवाई यात्रा पर रोक है, लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में वह हवाई यात्रा कर सकती हैं। 

अगर ऐसे में कोई महिला भारत से ब्रिटेन जाते समय विमान में बच्चे को जन्म देती है, तो सवाल है कि आखिर उस बच्चे का जन्मस्थान और नागरिकता कहां की होगी? ऐसे मामले में यह देखा जाएगा कि बच्चे का जन्म किस समय हुआ है और उस दौरान विमान किस देश की सीमा में उड़ रहा था।

Trending Videos
Baby Born Airplane in Mid Air How Is Citizenship and Nationality What Is Rules Know in Details
उड़ते जहाज में जन्म लेने वाले बच्चों को कहां की मिलेगी नागरिकता? - फोटो : Adobe Stock

विमान जिस देश में उतरता है, उस देश की एयरपोर्ट अथॉरिटी से जन्म प्रमाण से संबंधित दस्तावेज ले सकते हैं। इसके साथ ही बच्चे के पास अपने माता-पिता की राष्ट्रीयता प्राप्त करने का भी अधिकार होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baby Born Airplane in Mid Air How Is Citizenship and Nationality What Is Rules Know in Details
उड़ते जहाज में जन्म लेने वाले बच्चों को कहां की मिलेगी नागरिकता? - फोटो : Adobe Stock

क्या है भारतीय कानून

उदाहरण के लिए अगर बाग्लादेश से अमेरिका जाने वाला विमान भारतीय सीमा से होकर गया है और इस विमान में किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है, तो बच्चे का जन्मस्थान भारत को माना जाएगा और वह यहां की नागरिकता प्राप्त कर सकता है। इसके अवाला बच्चे को अपने माता-पिता की राष्ट्रीयता और भारत की भी नागरिकता दोनों मिल सकती है। हालांकि, भारत में दो देशों की नागरिका पर रोक है। 

Viral Video: 70 रुपये का जहर! सड़े-गले अनार का जूस बेचता मिला दुकानदार, ग्राहक ने किया पर्दाफाश, वीडियो वायरल

Baby Born Airplane in Mid Air How Is Citizenship and Nationality What Is Rules Know in Details
उड़ते जहाज में जन्म लेने वाले बच्चों को कहां की मिलेगी नागरिकता? - फोटो : Adobe Stock

पहले हो चुकी है ऐसी घटना

अमेरिका में पहले ऐसा मामला सामने आ चुका है। एक हवाई जहाज नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम से अमेरिका जा रहा था और इस दौरान एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। उस समय विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ान भर रहा था। प्लैन के लैंडिग करने के बाद मां और बच्ची को अमेरिका के एक अस्ताल में भर्ती कराया गया।

Kim Jong Un Train: कैसी है किम जोंग उन की खास ट्रेन, किन-किन देशों में जाती है? जानिए कितना होता है खर्च

विज्ञापन
Baby Born Airplane in Mid Air How Is Citizenship and Nationality What Is Rules Know in Details
उड़ते जहाज में जन्म लेने वाले बच्चों को कहां की मिलेगी नागरिकता? - फोटो : Adobe Stock

महिला ने अमेरिका की सीमा में बच्ची को जन्म दिया था। इसके कारण बच्ची को नीदरलैंड और अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता मिल गई। हालांकि, उड़ते विमान में जन्म लेने वाले बच्चों की नागिरकता को लेकर सभी देशों में नियम अलग-अलग हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed