फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसा गांव, जहां सूरज की किरणें गला देती हैं लोगों के चेहरे और शरीर

Fri, 05 Apr 2019 08:08 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Brazil village Araras where people melt away under the sun due to Xeroderma Pigmentosa
त्वचा संबंधी रोग - फोटो : BARCROFT

कहते हैं कि सूर्य का प्रकाश इंसान के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कई सारी बीमारियों से बचाव करता है, लेकिन ब्राजील के साओ पाउलो में एक ऐसा गांव है, जहां सूरज की किरणें यानी धूप लोगों के चेहरे और उनका शरीर गला देती हैं। यहां के लोग दिन के बजाए कहीं भी रात में निकलना पसंद करते हैं। 

Brazil village Araras where people melt away under the sun due to Xeroderma Pigmentosa
त्वचा संबंधी रोग - फोटो : TLC

इस गांव का नाम है अरारस। यहां ज्यादातर खेती से जुड़े समुदाय के लोग रहते हैं। ऐसे में वो धूप में काम करने से बच नहीं सकते। कुछ लोगों के पास तो धूप में काम करने के सिवा और कोई चारा भी नहीं है। धूप में निकलने की वजह से सूरज की किरणें उनको झुलसा देती हैं। इसके चलते उनकी त्वचा लाल और रूखी पड़ जाती है और चेहरा भद्दा दिखने लगता है। 

Brazil village Araras where people melt away under the sun due to Xeroderma Pigmentosa
त्वचा संबंधी रोग - फोटो : TLC

दरअसल, यहां के लोग एक बहुत ही अजीबोगरीब और दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं, जिसका नाम है जेरोडर्मा पिगमेंटोसम। इस बीमारी में धूप के कारण त्वचा गल जाती है। इस भयानक बीमारी के चलते यहां लोगों की जिंदगी मुश्किल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brazil village Araras where people melt away under the sun due to Xeroderma Pigmentosa
त्वचा संबंधी रोग - फोटो : Social media

वैसे तो यह बीमारी लाखों में किसी एक को ही होती है, लेकिन इस गांव की एक बड़ी आबादी इस बीमारी से पीड़ित है। अरारस गांव में करीब 800 लोग रहते हैं, जिसमें से करीब 600 लोगों को यह बीमारी है।  

विज्ञापन
Brazil village Araras where people melt away under the sun due to Xeroderma Pigmentosa
सूर्य - फोटो : अमर उजाला

इस बीमारी के पीछे की सबसे बड़ी वजह यहां आनुवांशिकता बताई जाती है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि यह एक यौन संबंधी रोग है, जबकि कुछ लोग मानते हैं कि यह भगवान की ओर से दिया गया एक दंड है, जिसे यहां के लोग भुगत रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed