फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रोफेसर के कमेंट पर छात्रा ने बीच क्लास उतार फेंके अपने सारे कपड़े, तस्वीरें हुई वायरल

Sat, 12 May 2018 07:48 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 12 May 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
cornell student strips during presentation in america
कॉर्नेल यूनिवर्सिटी
अमेरिका के नामी कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में एक बड़ा ही अजीबो गरीब प्रर्दशन देखने को मिला है। दरअसल यहां एक क्लास में छात्रा छोटे कपड़े पहनकर पहुंची थी। छात्रा के कपड़ों को देखकर वहां मौजूद प्रोफेसर ने जब इस पर आपत्ति जताई तो छात्रा एक के बाद एक अपने सारे कपड़े उतारने लगी। 


 
cornell student strips during presentation in america
Letitia Chai
इस छात्रा की पहचान लेटिटिया चेई के तौर पर हुई है। जानकारी यह भी मिली है कि इस छात्रा को प्रोफेसर रेबेका मगॉर ने इस पहले भी उसके कपड़ों को लेकर टोका था लेकिन इस बार जब वह अपना प्रेजेंटेशन देने क्लास में आई और फिर कपड़ों पर उठाए सवाल के विरोध में उसने अपने कपड़े उतार दिए। 

 
cornell student strips during presentation in america
Letitia Chai
चेई के बीच क्लास में कपड़े उतारने पर वहां मौजूद सभी छात्रों की हालत खराब होने लगी। छात्रा ने बकायदा अपना विरोध फेसबुक पर पोस्ट डालकर भी जताया है। उन्होंने लिखा है कि मुझे नहीं लगता कि प्रेजेंटेशन के दौरान मैं जो कपड़े पहनकर आई थी, वह बहुत छोटे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
cornell student strips during presentation in america
Letitia Chai
चेई ने अपने इस पोस्ट में लिखा है, 'प्रोफेसर ने मुझसे कहा कि मैंने जो पहना क्या उसे वह पहनना चाहिए था। उनका कहना था कि मैं जो कपड़े पहनकर आई हूं उसके पीछे मेरा मकसद है कि मैं छात्रों को कहूं कि वह मेरा प्रेजेंटेशन नहीं बल्कि मुझे देखें।'

 
विज्ञापन
cornell student strips during presentation in america
Letitia Chai
चेई के इस विरोध को उनके क्लास के कुछ छात्रों का समर्थन है, जबकि कुछ ने प्रोफेसर के समर्थन में बयान दिया है। प्रोफेसर के समर्थन में छात्रों ने कहा कि चेई का यह नैतिक दायित्व है वर ढंग के कपड़े पहने। इस पर चेई ने रोते हुए उन छात्रों से पूछा कि क्या मैंने आपको नैतिक तौर कोई नुकसान पहुंचाया क्या? इतना कहकर वह क्लास से बाहर चली गईं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed