{"_id":"5cb7124fbdec2213ff32d872","slug":"couple-win-jackpot-lottery-and-become-crorepati-during-grandson-home-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोते को होमवर्क कराते-कराते करोड़पति बन गईं दादी, बेहद दिलचस्प है पूरा मालमा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पोते को होमवर्क कराते-कराते करोड़पति बन गईं दादी, बेहद दिलचस्प है पूरा मालमा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Wed, 17 Apr 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
कहते है इंसान की किस्मत कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया में एक कपल के साथ भी कुछ ऐसा हुआ है। इस कपल ने सोचा भी नहीं होगा कि उनकी किस्मत ऐसे खुलेगी कि एक झटके में वे करोड़पति बन जाएंगे।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : Social Media
दरअसल, बहुत पहले ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक कपल ने लॉटरी टिकट खरीदा था, जिसे एक किताब में रखकर वे भूल गए। हालांकि एक दिन अपने ग्रैंडसन को होमवर्क कराते हुए उन्हें यह टिकट मिला। जब इसके बारे में कपल ने पता किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके हाथ ऐसा जैकपॉट लगा कि वे करोड़पति बन गए। जी हां, आप शायद यकीन ना करें लेकिन ये सच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है मामला
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
असल में यह मामला है कनाडा के कपल निकोल पेडनॉल्ट और रॉजर लारोक से जुड़ा हुआ है। इस कपल ने पिछले साल वैलेंटाइन डे यानी फरवरी 2018 में एक लॉटरी टिकट खरीदा था। समय बीता तो उन्होंने इस टिकट को एक किताब में रख दिया। उन्हें इसके बारे में याद भी नहीं था। एक दिन अपने ग्रैंडसन को हामवर्क कराते हुए उन्हें यह टिकट मिल गया।
Jackpot: जीता 7.5 लाख अमेरिकी डॉलर
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
निकोल पेडनॉल्ट और रॉजर लारोक ने जब लॉटरी टिकट के बारे में पता किया तो उन्हें खुद ही यकीन नहीं हुआ। उनके हाथ 7.5 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 10 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम लग चुका था। यह रुपये में करीब 5.25 करोड़ रुपये के करीब बैठता है। लोटो-क्यूबेक संगठन ने इस जोड़े के 7.5 लाख अमेरिकी डॉलर जीतने की घोषणा की।
विज्ञापन
खत्म होने वाली थी वैलिडिटी
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : USA Today
पेडनॉल्ट का कहना है कि अगर मेरे पोते ने होमवर्क में मदद नहीं मांगी होती तो मुझे यह लॉटरी टिकट कभी नहीं मिलती। लॉटरी के मामले में पेडनॉल्ट डबल लकी रहीं क्योंकि एक तो उनकी टिकट पर 10 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम निकला और दूसरा, वैधता खत्म होने से कुछ ही दिन पहले उन्हें यह टिकट वापस मिला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X