फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India Pakistan Tension: एटम और हाइड्रोजन बम में क्या होता है अंतर? जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक

Fri, 09 May 2025 02:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 09 May 2025 02:17 PM IST
सार

India Pakistan Tension: हाइड्रोजन बम बनने के बाद अभी अब तक किसी युद्ध में इस्तेमाल नहीं किए गए हैं। इसकी ताकत एटम बम से कई गुना अधिक है। आइए जानते हैं कि दोनों में क्या अंतर और कौन ज्यादा खतरनाक है? 

विज्ञापन
difference between atom bomb nuclear bomb and hydrogen bomb india pakistan nuclear weapons
एटम और हाइड्रोजन बम में क्या होता है अंतर? - फोटो : Adobe Stock

India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। आतंकियों के खिलाफ भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के करीब 15 शहरों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच एटम और हाइड्रोजन बम की चर्चा हो रही है। अमेरिका ने पहली बार एटम बम आविष्कार किया था। इस हथियार ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में तबाही मचाई थी जिससे पूरी दुनिया हैरान हो गई थी। 



यह विनाशकारी हथियारों की सिर्फ शुरुआत थी। इसके बाद हाइड्रोजन बम का आविष्कार हुआ जिसका अभी किसी भी युद्ध में इस्तेमाल नहीं किया गया है। आज हम आपको एटम बम और हाइड्रोजन बम में अंतर बताएंगे। हाइड्रोजन बम बनने के बाद अभी अब तक किसी युद्ध में इस्तेमाल नहीं किए गए हैं। इसकी ताकत एटम बम से कई गुना अधिक है। आइए जानते हैं कि दोनों में क्या अंतर और कौन ज्यादा खतरनाक है? 
 

difference between atom bomb nuclear bomb and hydrogen bomb india pakistan nuclear weapons
एटम और हाइड्रोजन बम में क्या होता है अंतर? - फोटो : Adobe Stock

क्या होता है एटम बम? 

एटम बम विस्फोट के बाद ऊर्जा पैदा करने के लिए परमाणु विखंडन की प्रक्रिया पर काम करता है। इस दौरान एक परमाणु का नाभिक छोटे भागों में बंट जाता है। यह आमतौर पर मुक्त न्यूट्रॉन और फोटॉन पैदा करता है और भारी मात्रा में ऊर्जा जारी करता है। अमेरिका ने साल 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर बम गिराए थे। 

 

difference between atom bomb nuclear bomb and hydrogen bomb india pakistan nuclear weapons
एटम और हाइड्रोजन बम में क्या होता है अंतर? - फोटो : Adobe Stock

हाइड्रोजन बम क्या होता है? 

हाइड्रोजन बम एक व्यापक प्रक्रिया पर चलने वाला डिवाइस है। इसमें परमाणु बम और थर्मोन्यूक्लियर बम दोनों शामिल हैं। थर्मोन्यूक्लियर बम जिन्हें हाइड्रोजन बम या एच-बम के तौर जाना जाता है। परमाणु संलयन का इस्तेमाल करते हैं। जहां हल्के परमाणु नाभिक मिलकर भारी नाभिक बनाते हैं जिससे ऊर्जा निकलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
difference between atom bomb nuclear bomb and hydrogen bomb india pakistan nuclear weapons
एटम और हाइड्रोजन बम में क्या होता है अंतर? - फोटो : Adobe Stock

आपको बता दें कि परमाणु बम और हाइड्रोजन बम में मुख्य अंतर उनकी ऊर्जा का स्रोत है। नाभिकीय विखंडन पर परमाणु बम आधारित है, तो वहीं हाइड्रोजन बम नाभिकीय संलयन पर आधारित है। हाइड्रोजन बम परमाणु बम की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली होता है क्योंकि संलयन प्रतिक्रिया विखंडन प्रतिक्रिया की तुलना में ज्यादा ऊर्जा निकालती है।

Viral Video: पाकिस्तानी पुलिस ने भारतीय ड्रोन हमले को बताया आसमानी बिजली, भड़की आवाम ने कहा- जाहिल

विज्ञापन
difference between atom bomb nuclear bomb and hydrogen bomb india pakistan nuclear weapons
एटम और हाइड्रोजन बम में क्या होता है अंतर? - फोटो : Adobe Stock

कब और किसने सबसे पहला बनाया? 

अमेरिका ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मैनहट्टन परियोजना के तहत एटम बम बनाया गया था। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ने परमाणु बम के जनक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर को मैनहट्टन प्रोजेक्ट के तहत लॉस एल्मोस लैब का निदेशक नियुक्त किया था और परमाणु बम बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। 

Viral Video: 4 बीवियां चाहिए या 72 हूर? इस सवाल पर पाकिस्तानी मौलाना ने दिखाई रंगीन मिजाजी, देखें वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed