फ्रांस के मशहूर 'माइकल दि नास्त्रेदमस' ने दुनिया के बारे में हैरान करने वाली भविष्यवाणियां की थीं। नास्त्रेदमस ने अपनी एक किताब में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां की थीं जिनमें उन्होंने दुनिया में आने वाली तबाही के बारे में बताया था। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर दुनिया यकीन करती है, क्योंकि उनकी अब तक की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए जो भविष्यवाणियां की थीं, वह दुनिया के लिए बेहद डरावनी हैं। उन्होंने साल 2022 को लेकर की गई अपनी भविष्यवाणी में तबाही के संकेत दिए हैं।
Nostradamus Predictions 2022: नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणियां, फटेगा परमाणु बम, ऐसा भयानक होगा साल 2022
बेकाबू महंगाई करेगी परेशान
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में महंगाई बेकाबू हो जाएगी। तेजी से अमेरिकी डॉलर नीचे गिरेगा। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में लोग सोने, चांदी और बिटकॉइन को ही संपत्ति मानेंगे। इनमें लोग ज्यादा पैसा निवेश करेंगे जो धरती को तबाह कर देगा।
परमाणु बम से मचेगी तबाही
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में परमाणु बम फटने से जलवायु परिवर्तन होगा। इसके साथ ही धरती की स्थिति में बदलाव हो सकता है।
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि साल 2022 में तबाही के बाद शांति आएगी। इससे पहले 72 घंटे के लिए दुनिया अंधेरे में रहेगी। उनका कहना है कि पतझड़ के मौसम में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। कई देशों के बीच लड़ी जा रही जंग को एक प्राकृतिक घटना समाप्त कर देगी। दुनिया तीन दिन अंधेरे में रहेगी जिसके बाद आधुनिक जीवन समाप्त हो जाएगा।
भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में फ्रांस के ऊपर बड़ा संकट आएगा। देश में बड़ा तूफान आएगा जिससे तबाही मचेगी। इसके कारण दुनिया के कई इलाकों में भीषण आग, सूखा और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। भविष्यवाणी में कहा गया है कि साल 2022 में बड़े स्तर पर भूखमरी पैदा होगी।

कमेंट
कमेंट X