Funny Chutkule in Hindi: हर कोई खुश रहना चाहता है, लेकिन आजकल की भागदौड़ लाइफ में लोग अक्सर परेशान रहते हैं। चिंता और तनाव हर किसी की जिंदगी में आते हैं, लेकिन जरूरी है आप उनसे कैसे निपटते हैं। तनाव और चिंता की वजह से कई बीमारियां भी हमारे अंदर घर बना लेती हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। हमें खुश रखने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Funny Jokes: जब पति भूल गया पत्नी का जन्मदिन, पढ़िए ऐसे ही धमाकेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़का- आई लव यू ...
लड़की- मेरी चप्पल का साईज तो पता है ना?
लड़का- हट... पहले ही गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए... मैं नहीं दे रहा सैंडल वैंडल।
पत्नी (पति से)- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो,
जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर
पति- पत्नी को मूवी देखने जाना था।
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति (चिल्लाते हुए)- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी (गुस्से में)- चिल्ला क्यों रहे हो?
एक घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता क्या?
रवि- पापा जल्दी से तैयार हो जाओ।
पापा- क्यों?
रवि- अरे आज लड़की वाले मुझे देखने आ रहे हैं।
पापा- अबे तुझे किसने कहा?
रवि- अरे वो पड़ोस में अंकल हैं ना मैंने उनकी लड़की छेड़ दिया, तो वो बोले देख लेंगे तुझे।