{"_id":"5dd645098ebc3e550545f26e","slug":"gulab-jamun-pizza-and-kurkure-milkshake-weird-recipes-trending-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कुरकुरे मिल्कशेक' से लेकर 'गुलाब जामुन पिज्जा', इन अजीबोगरीब रेसिपी से चकरा जाएगा दिमाग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
'कुरकुरे मिल्कशेक' से लेकर 'गुलाब जामुन पिज्जा', इन अजीबोगरीब रेसिपी से चकरा जाएगा दिमाग
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुरकुरे मिल्कशेक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के समय में इंटरनेट एक ऐसी जगह बन चुकी है जहां आप दुनिया के तमाम अच्छे से अच्छे और बुरे से बुरे चीजों के बारे में आसानी से पताा लगा सकते हैं। इसके अलावा आप दुनिया में हो रहे अजीबोगरीब चीजों के बारे में भी इंटरनेट के माध्यम से जान सकते हैं। अभी तक आपने केवल इंसानों, जानवरों और प्राकृतिक घटनाओं से संबंधित अजीबोगरीबों चीजों के बारे में खूब सुना और देखा होगा। लेकिन कुछ समय से अब भोजन भी विचित्रता का विषय बन गया है। आइए हम आपको कुछ ऐसे ही खास नए व्यंजनों के बारे में बताते हैं जिनके बारे में जानकर आपका सिर घूम जाएगा।
2 of 5
दूध वाली मैगी
- फोटो : सोशल मीडिया
हमारा देश भारत एक ऐसा जगह हैं जहां लोग अक्सर कुछ न कुछ हटके करते रहते हैं और इसके बारे में पूरी दुनिया को बताते हैं। लेकिन जब बात भारत के व्यंजनों के बारे में की जाए तो इसका कोई जवाब ही नहीं है। इन व्यंजनों के बारे में न सिर्फ दुनिया भर में चर्चा होती है बल्कि इसकी बनाने की विधि भी लोगों के बीच खूब साझा की जाती है। इंटरनेट की दुनिया में भी इन व्यंजनों की रेसिपी का बोलबाला है। हालांकि पिछले कुछ समय से भारत में भी भोजन के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले किसी ने ‘दूध में मैगी’ बनाई थी। इसके बाद किसी ने ‘चॉकलेट डोसा’ बनाया। बीते दिनों एक महाशय ‘गुलाब जामुन पिज्जा’ की रेसिपी लेकर आ गए।
3 of 5
कुरकुरे मिल्कशेक
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में कई तरह के स्नैक्स बाजार में उपल्बध हैं। लेकिन कुछ स्नैक्स ऐसे हैं जिनसे हम भारतीयों का दिल से रिश्ता होता है। इन्हीं स्नैक्स में से एक है कुरकुरे। लेकिन कुरकुरे की एक रेसिपी ट्विटर पर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस रेसिपी का नाम है कुरकुरे मिल्कशेक।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुलाब जामुन पिज्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सब चीजों के बारे में सुनकर यकीनन आपको कुछ अजीब सा महसूस हो रहा होगा। कुछ दिन पहले ही एक जनाब काजू कतली को टोमेटो सॉस के साथ खाते हुए नजर आए थे। मतलब, कुल मिलाकर कुछ भी हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
इन अजीबोगरीब रेसिपी के बारे में सुनकर ट्विटर पर स्वाद के शौकीन लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। एक यूजर ने तो फोटो पोस्ट करने वाले को अकाउंट डिलीट करने की सलाह दे दी है। मीम के जरिए एक यूजर ने लिखा, ‘गुनाह है ये।’
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।