{"_id":"62061a4f46e2797e654650f1","slug":"hindus-old-grand-beautiful-hawelis-in-pakistan-know-about-shocking-thing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Knowledge News: पाकिस्तान में हैं हिंदुओं की ये खूबसूरत हवेलियां, जिनके बारे में जानकर होगी हैरानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Knowledge News: पाकिस्तान में हैं हिंदुओं की ये खूबसूरत हवेलियां, जिनके बारे में जानकर होगी हैरानी
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते भले ही तनावपूर्ण हों, लेकिन दोनों देशों ने एक-दूसरे की विरासत को संभालकर रखा हुआ है। पाकिस्तान में कई बेहद खूबसूरत इमारतें हैं जो हिंदू इतिहास को अपने आप में समेटे हुए हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पोतोहार क्षेत्र में अभी भी हिंदू मालिकों की कई हवेलियां हैं जिन पर हिंदुओं की कुछ खास शैलियां नजर आती हैं। कुछ खूबसूरत हवेलियां खाली पड़ी हैं, तो वहीं कुछ में अभी भी एक दो लोग रहते हैं। आइए जानते हैं हिंदू इतिहास से जुड़ी पाकिस्तान की इन खूबसूरत हवेलियों के बारे में...
पाकिस्तान के पोतोहार में कई खूबसूरत हवेलियां हैं। हवेली एक पर्शियन शब्द है जिसका मतलब होता है विशाल भवन। हवेलियां अमीर लोगों की निवास स्थान हुआ करती थीं। पोतोहार की खूबसूरत हवेलियों में शामिल हैं खेम सिंह बेदी हवेली। अविभाजित भारत के रावलपिंडी में खेम सिंह बेदी का जन्म हुआ था जिनके नाम पर यह हवेली है। खेम सिंह बेदी बताते थे कि वह सिख गुरु नानक देव के वंशज हैं। बेहद पढ़े लिखे बेदी की हवेली काफी विशाल है जो अपने आप में हिंदू और अंग्रेजी वास्तुकला को समेटे हुए है।
2 of 7
पाकिस्तान में हिंदुओं की हवेली
- फोटो : iStock
पड़ोसी देश के दौलताना शहर में भी कुछ हिंदू हवेलियां हैं जिनमें आत्म सिंह गुजराल और जीवन सिंह की हवेलियां प्रमुख हैं। इन हवेलियों के पलस्तर भले ही उखड़ गए हैं, लेकिन दीवारें आज भी जस की तस हैं। इनके मुख्य द्वार पर मालिकों के नाम अंग्रेजी और ऊर्दू में लिखे गए हैं। इसके अलावा गुलायाना और डोरा बादल गांवों में भी हिंदू हवेलियां हैं।
3 of 7
पाकिस्तान में हिंदुओं की हवेली
- फोटो : iStock
हवेलियों में एक आम बात है कि सभी में लकड़ियों से विशाल झरोखे बनाए गए हैं जिन पर नक्काशी या पेंटिंग की गई है। ये नक्काशी या पेंटिंग हवेलियों में रहने वालों की जीवनशैली या रुचि के अनुसार बनाई गई होगी। यह झरोखे सिर्फ पुरुषों के लिए होते थे, क्योंकि इनसे महिलाओं के झांकने पर रोक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पाकिस्तान में हिंदुओं की हवेली
- फोटो : iStock
इन हवेलियों में सबसे ऊपर वाले मंजिल पर बालकनी बनाई गई होती थी जिसका इस्तेमाल औरत और पुरुष दोनों करते थे। पहले सभी समुदायों में एक अलग जगह पर पुरुष और औरत मिलते थे। लेकिन आमतौर पर ऊपरी हिस्सा दोनों के लिए होता था, क्योंकि ऊपरी हिस्से में सिर्फ घर के लोग ही जा सकते थे।
विज्ञापन
5 of 7
पाकिस्तान में हिंदुओं की हवेली
- फोटो : iStock
पाकिस्तान की ये हवेलियां जितनी विशाल हैं उतनी ऊंची भी हैं जिनमें बख्शी राम हवेली मुख्य रूप से शामिल हैं। इस हवेली को इस तरह से डिजाइन किया गया था कि इसके ऊपर चढ़ने पर पूरा गांव नजर आए। बताया जाता है कि यह सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से ही नहीं बल्कि मौसम का आनंद लेने के लिए भी इस तरह से बनाई जाती होंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।