फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरिक्ष की सैर करने वाले वो कुत्ते, जो धरती पर आते ही हो गए थे मशहूर

Wed, 26 Aug 2020 09:45 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 26 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
international dog day 2020 story of space dogs belka and strelka first dogs to survive in space
अंतरिक्ष से धरती पर सुरक्षित लौटने वाले बेल्का और स्ट्रेइका नामक कुत्ते - फोटो : Social media

इंसानों और जानवरों के बीच प्यार के आपने कई किस्से सुने होंगे। आचार्य चाणक्य ने भी बताया है कि इंसान चाहे तो जानवरों से अच्छी सीख ले सकता है। इन जानवरों में कुत्तों को इंसानों का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। इंसान की तरक्की में भी कुत्तों का बहुत योगदान रहा है। इस जानवर के प्रति प्यार और कृतज्ञता जाहिर करने के लिए हर साल 26 अगस्त को इंटरनेशनल डॉग डे मनाया जाता है। अगर हम आपको ये बताएं कि कुत्तों ने ही इंसान की अंतरिक्ष में लंबी छलांग लगाने में मदद की, तो शायद आप यकीन न करें। तो चलिए आपको यकीन दिलाने के लिए पूरी कहानी सुनाते हैं।

international dog day 2020 story of space dogs belka and strelka first dogs to survive in space
अंतरिक्ष से धरती पर सुरक्षित लौटने वाले बेल्का और स्ट्रेइका नामक कुत्ते - फोटो : Social media

किस्सा पचास और साठ के दशक का है। दूसरा विश्व युद्ध खत्म होते ही अमेरिका और सोवियत संघ में शीत युद्ध छिड़ गया था। अमेरिका ने पहले एटम बन बना लिया, तो सोवियत संघ अंतरिक्ष की रेस में अमेरिका को पछाड़ने में जुट गया। आज से करीब 62 साल पहले यानी तीन नवंबर, 1957 को सोवियत संघ ने स्पुतनिक 2 नाम का अंतरिक्षयान भेजा। असल में स्पुतनिक 1 की कामयाबी के बाद सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव ने अपने वैज्ञानिकों को एक महीने में एक कुत्ते को अंतरिक्षयान के साथ भेजने का निर्देश दिया था। इस हुक्म की तामील करने के चक्कर में वैज्ञानिकों ने ये सोचा ही नहीं कि इसकी वापसी कब होगी।

international dog day 2020 story of space dogs belka and strelka first dogs to survive in space
अंतरिक्ष में जाने वाली पहली कुतिया लाइका - फोटो : Social media
लाइका नाम की इस कुतिया को जब स्पुतनिक पर सवार किया गया तो वैज्ञानिकों को पता था कि वो इसे आखिरी बार जिंदा देख रहे हैं। लंदन के साइस म्यूजियम के डग मिलार्ड कहते हैं कि लाइका के लिए अंतरिक्ष की ये उड़ान वन-वे थी। जब स्पुतनिक 2 अंतरिक्ष में पहुंच गया तो सोवियत संघ ने दुनिया को इसकी कामयाबी को बढ़ा-चढ़ाकर बताया। ये बताया गया कि लाइका ने अंतरिक्ष में एक हफ्ते मजे में बिताए। ये बात तो 2002 में सामने आई कि लाइका की तो अंतरिक्ष में पहुंचने के सात घंटे के भीतर ही घबराहट और गर्मी से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
international dog day 2020 story of space dogs belka and strelka first dogs to survive in space
V2 रॉकेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
सोवियत संघ के लिए स्पुतनिक 2 मिशन इंटरनेशनल स्तर पर बड़ी कामयाबी थी। लाइका पूरे देश में हीरो बन गई। स्पुतनिक की कामयाबी से साबित हो गया था कि स्पेस रेस में सोवियत संघ अमेरिका से बहुत आगे निकल गया था। ये काफी भारी अंतरिक्षयान था। इससे संदेश ये गया कि सोवियत संघ एटमी हथियार से लैस रॉकेट से अमेरिका पर निशाना लगा सकता था।
विज्ञापन
international dog day 2020 story of space dogs belka and strelka first dogs to survive in space
अंतरिक्ष में जाने वाली पहली कुतिया लाइका - फोटो : Social media

सोवियत संघ, अंतरिक्ष मिशन के शुरुआती दौर से ही कुत्तों को अंतरिक्ष के सफर पर भेजता रहा था, जब उनके हाथ जर्मन इंजीनियर वर्नहर वॉन ब्रॉन का फॉर्मूला लगा था। ब्रॉन के V2 रॉकेट की मदद से ये तजुर्बा किया जा रहा था। पहले तो धरती की कक्षा में यानी धरती का चक्कर लगाने के लिए यान भेजे जाते थे। ऐसे मिशन पर भेजे गए ज्यादातर जानवर जिंदा लौट आए थे।

उस दौर में अमेरिकी वैज्ञानिक अपने स्पेस मिशन के लिए बंदर और चिंपांजी का इस्तेमाल करते थे। वहीं सोवियत वैज्ञानिकों की पहली पसंद कुत्ते थे। मिशन के लिए सोवियत वैज्ञानिक अक्सर आवारा कुत्तों को पकड़ा करते थे। रात के वक्त सुनसान सड़कों पर कुत्तों की तलाश में वैज्ञानिक निकला करते थे। आवारा कुत्तों को अच्छा खाना-पीना और ट्रेनिंग देकर स्पेस मिशन के लिए तैयार किया जाता था। उन्हें अक्सर जोड़ों में अंतरिक्ष मिशन पर भेजा जाता था। इससे दो अलग-अलग जानवरों से मिले आंकड़ों की तुलना करने में मदद मिलती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed